scriptदेश का पहला स्वदेशी क्रूज लाइनर शुरू, किफायती कीमतों में करें समुद्र का सैर-सपाटा | IRCTC to launch India's first indigenous luxury cruise liner | Patrika News

देश का पहला स्वदेशी क्रूज लाइनर शुरू, किफायती कीमतों में करें समुद्र का सैर-सपाटा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2021 01:03:00 pm

– आइआरसीटीसी ने शुरू की बुकिंग, मुंबई,गोवा,दीव, कोच्चि,लक्षद्वीप और श्रीलंका की करें सैर।- पहला क्रूज मुंबई से देशी स्थलों की सैर कराएगा, दूसरा चेन्नई से विदेश घुमाएगा।- लग्जरी रेस्तरां, स्वीमिंग पूल, बार, ओपन सिनेमा, थिएटर, चाइल्ड जोन, जिम होगा क्रूज पर।

कॉर्डेलिया क्रूज

कॉर्डेलिया क्रूज

मुंबई । अब आप मुंबई, गोवा, कोच्चि, दीव, लक्षद्वीप और श्रीलंका की सैर लग्जरी स्वदेशी क्रूज से कर सकेंगे। आइआरसीटीसी ने शनिवार को देश का पहला स्वदेशी क्रूज लाइनर लॉन्च कर दिया। इसके लिए कॉर्डेलिया क्रूज कंपनी के साथ साझेदारी की गई है। इस लग्जरी क्रूज में सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं। रेस्तरां, स्वीमिंग पूल, बार, ओपन सिनेमा, थिएटर, स्पेशल चाइल्ड जोन, जिम है। क्रूज पर सफर करने वाले लोगों की संख्या सीमित रखी जाएगी। आवश्यक मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह देश में क्रूज संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश है।

एक व्यक्ति का किराया-
दो रात, तीन दिन के लिए न्यूनतम 19,898 रुपए
4 रात 5 दिन के लिए न्यूनतम 44,894 रुपए
ओसन व्यू के लिए 25,251 रुपए
बालकनी के लिए 39,524 रुपए
सुइट के लिए 68,326 रुपए
(परिवार संग यात्रा करने पर रेट किफायती है, अतिरिक्त सुविधा पर ज्यादा शुल्क लगेगा।)

क्रूज का ये है शेड्यूल –
पहला चरण – मुंबई से भारतीय पर्यटन स्थलों गोवा, दीव, लक्षद्वीप, कोच्चि की यात्रा कराएगा।
दूसरा चरण – मई, 2022 से शुरू होगा। क्रूज चेन्नई से चलेगा। कोलंबो, गाले, त्रिंकोमाली, जाफना जैसे श्रीलंकाई पर्यटन स्थलों को रवाना होगा।

कितनी रातें – कहां से कहां-
2 रात : मुंबई-गोवा-मुंबई
2 रात : केरल-मुंबई
2 रात : मुंबई-दीव-मुंबई
2 रात : मुंबई-समुद्र में-मुंबई

कितनी रातें – कहां से कहां-
3 रात : कोच्चि-लक्षद्वीप-मुंबई
4 रात : मुंबई-लक्षद्वीप-मुंबई
5 रात : गोवा-मुंबई-लक्षद्वीप-गोवा

कितनी रातें – कहां से कहां-
2 रात : चेन्नई-समुद्र में-कोलंबो
2 रात : चेन्न्ई-जाफना-चेन्नई
5 रात : चेन्नई-कोलंबो-गाले- त्रिंकोमाली-चेन्नई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो