scriptIndian Navy के सैन्यकर्मियों को Honey Trap में फंसा रहा था ISI, NIA ने बिगाड़ दिया खेल, एजेंट पहुंचा जेल | ISI was trapping Indian Navy personnel in a honey trap, NIA spoiled the game, agent landed in jail | Patrika News
राष्ट्रीय

Indian Navy के सैन्यकर्मियों को Honey Trap में फंसा रहा था ISI, NIA ने बिगाड़ दिया खेल, एजेंट पहुंचा जेल

Indian Navy Honey Trap : एनआईए ने नौसैन्य कर्मियों को मोह पाश में फांसने की साजिश के मामले में आरोप पत्र दायर किया

नई दिल्लीMay 17, 2024 / 05:58 pm

Anand Mani Tripathi

भारतीय नौ सेना के सैन्यकर्मियो को पाकिस्तानी हनीट्रैप में फंसाने वाले मुख्य आरोपी अमान सलीम शेख के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी गई है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अदालत में चार्ज शीट पेश करने के बाद अभिकरण ने कहा है कि शेख को पिछले वर्ष 20 नवंबर 2023 को मुंबई से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की जांच जारी है। इसी मामले में दो अन्य आरोपियों मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अल्वेन के खिलाफ 6 नवंबर 2023 को पूरक आरोप पत्र दायर किया था।
अभिकरण ने अपनी जांच में पाया था कि भारतीय मोबाइल सिम कार्ड को सक्रिय करने का काम शेख कर रहा था। इसी सिम का प्रयोग पाकिस्तानी एजेंसी आईएसएआई नौ सेना के सैन्यकर्मियों को हनीट्रैप में फंसाने के लिए कर रही थी। विजयवाड़ा के आतंकवाद निरोधक प्रकोष्ठ ने 12 जनवरी 2021 को मामला दर्ज किया। इसके बाद यह जानकारी सामने आई।
अभिकरण ने 5 जून 2023 को जब इस मामले की जांच शुरू की तो पाया कि शेख पाकिस्तानी एजेंट उस्मान के लिए कर रहा है। यह आईएसआई की तरफ से शेख का हैंडलर था। यह हैंडलर शेश से क्रिप्टो चैनल के माध्यम से संपर्क में रहा। सभी काम को करने के लिए मीर बलाज खान, अल्वेन और अन्य व्यक्तियों समेत अन्य संदिग्ध पाकिस्तानियों से शेख को धन मिल रहा था। खान और अल्वेन दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं और फरार हैं।

Hindi News/ National News / Indian Navy के सैन्यकर्मियों को Honey Trap में फंसा रहा था ISI, NIA ने बिगाड़ दिया खेल, एजेंट पहुंचा जेल

ट्रेंडिंग वीडियो