scriptISKCON sends 100 crores defamation notice to BJP MP Maneka Gandhi on her cow slaughter statement | गाय पर बयान मेनका गांधी को पड़ सकता है भारी, ISCON ने भेजा 100 करोड़ की मानहानि नोटिस | Patrika News

गाय पर बयान मेनका गांधी को पड़ सकता है भारी, ISCON ने भेजा 100 करोड़ की मानहानि नोटिस

locationनई दिल्लीPublished: Sep 29, 2023 07:19:13 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

ISKCON Notice to Maneka Gandhi: कुछ रोज पहले भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने ISKCON पर गाय को कसाइयों के हाथों बेचने का गंभीर आरोप लगाया था। अब इस मामले पर ISKCON ने मेनका गांधी को 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है।

maneka_gandhi.jpg

ISKCON Notice to Maneka Gandhi: इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) पर गंभीर आरोप लगाने वाली उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी अब मुसीबत में पड़ती दिखाई दे रही हैं। उनके खिलाफ ISKCON मंदिर कानूनी कदम उठाने जा रहा है। मेनका गांधी के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए ISKCON ने 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। आज दोपहर ISKCON कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने X (पूर्व ट्विटर ) पर कहा कि इस्कॉन के भक्त, समर्थक इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से आहत महसूस कर रहे हैं। इसलिए हम अपने खिलाफ भ्रामक प्रचार और निराधार आरोप पर न्याय के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.