scriptisro chief s somnath latest update on chandrayaan 3 good news pragyan rover vikram lander | Chandrayaan 3 : ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने दी खुशखबरी, बोले- प्रज्ञान रोवर ने वह काम कर दिया जो... | Patrika News

Chandrayaan 3 : ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने दी खुशखबरी, बोले- प्रज्ञान रोवर ने वह काम कर दिया जो...

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2023 09:49:03 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Chandrayaan 3 Update: चंद्रयान 3 पर ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि अभी सबकुछ कंट्रोल में हैं।

isro_3.jpg

Chandrayaan 3 Update: आज Indian Space Research Organisation (ISRO) के चीफ एस. सोमनाथ ने गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रयान मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा 'चंद्रयान-3' के रोवर प्रज्ञान ने वह काम कर दिया है जिसकी हमें अपेक्षा थी और यदि यह फ़िलहाल सक्रिय होने में कामयाब नहीं होता है तो भी कोई समस्या की कोई बात नहीं है। बता दें कि चांद पर रात होने से पहले विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड में डाला गया था और उम्मीद जताई गई थी जब वहां दिन होगा तो दोनों सक्रिय हो जाएंगे और संपर्क साध लिया जाएगा। 22 सितंबर से ही चांद पर दिन चल रहा है। इसरो के वैज्ञानिक समेत सभी लोग यह जानने के लिए उत्सुक है कि क्या विक्रम और प्रज्ञान फिर से सक्रिय हो पाएंगे?

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.