नई दिल्लीPublished: Mar 26, 2023 10:45:52 am
Shaitan Prajapat
भारत के सबसे भारी रॉकेट LVM-M3 को रविवार को ब्रिटेन के वनवेब के 36 उपग्रहों के साथ शार रेंज से प्रक्षेपित किया गया। रविवार को इसरो के खाते में एक और कामयाबी जुड़ गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने रविवार को एक और इतिहास रच दिया है। इसरो ने इसरो ने आज श्रीहरिकोटा लांचिंग पेड के जरिए एलवीएम-3-एम3 रॉकेट को सफलतापूर्वक लांच किया गया। इसके जरिए वन बेब की 36 सैटेलाइट को भी अंतरिक्ष में स्थापित किया गया। फरवरी में SSLV-D2/EOS07 मिशन के सफल लॉन्च के बाद 2023 में यह इसरो के लिए दूसरा लॉन्च है।