IMD: ऐसा रहा मौसम
बीते दिन का मौसम दक्षिणी उत्तर प्रदेश के लिए बेहद गर्म रहा, जहां हीटवेव चली। हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, साउथईस्ट राजस्थान, मध्य प्रदेश, और साउथवेस्ट बिहार जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के झांसी में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।
Monsoon देने वाला है दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार, साउथवेस्ट मॉनसून आज दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। आने वाले दो से तीन दिनों में मॉनसून मुंबई समेत महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और तेलंगाना में भी दस्तक देने वाला है।
IMD Rain: यहां अगले 6-7 दिन बारिश का अलर्ट
अन्य राज्यों में बारिश की बात करें तो, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, और सिक्किम में अगले छह से सात दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, और यनम में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में भी चार से पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है।
Rajasthan में धूल भरी आंधी चलने की संभावना
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य, जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में 13 और 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, राजस्थान में 13 और 14 जून को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।