भारतीय जवान किन हालातों में देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं ये तो हम जानते हैं। उनकी बहादुरी के कारनामे में भी आए दिन सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कड़कड़ाती ठंड जिसमें जरा सी लापरवाही इंसान की जान ले सकती है, उसमें आईटीबीपी के जवान पूरे जोश के साथ नजर आए।
नारायणपुर में नक्सलियों ने ITBP के जवानों पर किया हमला, दो जवान शहीद
#WATCH | 55-year-old ITBP Commandant Ratan Singh Sonal completes 65 push-ups at one go at 17,500 feet at -30 degrees Celsius temperature in Ladakh.
— ANI (@ANI) February 23, 2022
(Source: ITBP) pic.twitter.com/4ewrI8eSjL
आईटीबीपी के 55 वर्षीय कमांडेंट रतन सिंह सोनल (ITBP Commandant Ratan Singh Sonal) ने माइनस 30 डिग्री तापमान में 65 पुशअप्स करके लोगों को हैरान कर दिया है।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। रतन सिंह सोनल ने एक बार में ही 65 पुशअप्स (push ups) पूरे किए हैं।
दरअसल लद्दाख की चीन से सटी सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी (ITBP) के कंधों पर है। यही वजह है कि यहां दुर्गम और जानलेवा इलाकों में भी भारतीय जवान पूरे जोश के साथ मुस्तैद रहते हैं। उनके जोश का जीता जागता सबूत है रतन सिंह का वीडियो।
इसमें वे ना सिर्फ 65 पुशअप्स कर रहे हैं, बल्कि दुश्मनों को भी ये बता रहे हैं, कि हर हाल में पूरे जोश के साथ मुकाबले को तैयार हैं।
बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की केंद्रीय पर्वतारोहण टीम ने 20 फरवरी को मुश्किल हालात में लद्दाख में माउंट करजोक कांगड़ी पर चढ़ाई की। यहां इन दिनों न्यूनतम तापमान - 30 से -40 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। यह करजोक कांगड़ी पर्वत पर पहली चढ़ाई थी।