scriptतमिलनाडु के Jallikattu उत्सव में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती | Jallikattu Event Many People Including Police Personnel Injured in Tamil Nadu | Patrika News

तमिलनाडु के Jallikattu उत्सव में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Published: Jan 17, 2022 01:54:05 pm

कोरोना से जंग के बीच तमिलनाडु के मदुरै स्थित अलंगनल्लूर इलाके में सोमवार को लोकप्रिय जल्लीकट्टू कार्यक्रम अपने तीसरे और अंतिम दिन में प्रवेश कर गया। हालांकि उम्मीद के मुताबिक इवेंट के शुरू होते ही पुलिसकर्मियों से समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jallikattu Event Many People Including Police Personnel Injured in Tamil Nadu
तमिलनाडु का लोकप्रिय खेल जल्लीकट्टू अपने तीसरे अंतिम दौर में प्रवेश करने के साथ ही सोमवार को शुरू हो गया। हालांकि इसके शुरू होते ही कई लोग इस इवेंट में घायल हो गए। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तमिलनाडु सरकार की ओर से पिछले सप्ताह जल्लीकट्टू खेल की अनुमति देने के बाद से यहां के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जल्लीकट्टू में अब तक 100 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। बता दें कि 14 जनवरी को अवनियापुरम में शुरू हुए इस कार्यक्रम में पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
14 जनवरी को अवनियापुरम में शुरू हुए इस कार्यक्रम में पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके साथ ही सांड मालिकों और दर्शकों समेत करीब 80 लोग घायल हो गए थे। दरअसल जल्लीकट्टू, फसल उत्सव, पोंगल के एक भाग के रूप में खेले जाने वाले प्राचीन खेलों में से एक है। इसे प्रदेश के मदुरै के अलंगनल्लूर, पलामेडु, अवनियापुरम में आयोजित किया जाता है। यह एक पारंपरिक त्योहार है, जिसमें एक बैल को भीड़ में छोड़ दिया जाता है, और कई लोग बैल की पीठ पर बड़े कूबड़ को पकड़ने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें – तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के आयोजनों के लिए एसओपी जारी, केवल 150 दर्शक या 50% बैठने की क्षमता

बीते कुछ समय से यह खेल हिंसक होता जा रहा है। इस खतरनाक खेल में सोमवार 17 जनवरी को अलंगनल्लूर में कई लोगों के साथ पुलिसकर्मी और सांडों के छेड़ने वाले कई लोग घायल हो गए। सभी का इलाज चिकित्सा शिविर में चल रहा है।
100 से ज्यादा लोग जख्मी

तमिलनाडु में अब तक जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इन घायलों में 38 बैलों को वश में करने वाले जबकि, 24 बैल के मालिक और 30 से ज्यादा दर्शक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – मदुरै के पेलामेडु में जल्लीकट्टू खेल का उत्साह, पहली बार आयोजन की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

2 हजार साल पुराना खेल

बता दें कि जल्लीकट्टू प्रतियोगिता तमिलनाडु के सबसे प्राचीन खेलों में से एक है। इसके दो हजार वर्ष पुराना खेल बताया जाता है। ये खेल प्रतियोगिता हर वर्ष पोंगल के त्योहार के दौरान आयोजित की जाती है। खास बात यह है कि इस खेल का आयोजन राज्य के ग्रामीण इलाकों में होता है। इस प्रतियोगिता में बैल और इंसानों की लड़ाई कराई जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो