71 Years 71 Stories

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, गोलीबारी में 4 पाकिस्तानी पोस्ट तबाह

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया।

उज्जैनOct 29, 2016 / 11:25 pm

Abhishek Pareek

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की है। बीएसएफ ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसकी चार चौकियों को नष्ट कर दिया गया है। गोलीबारी में पाकिस्तान को जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से की गई गोलीबारी में कई पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए हैं। इन चारों पोस्ट को आतंकियों की मददगार बताया जा रहा है।
केरन के साथ ही जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की है। भारतीय सुरक्षाबल पाकिस्तान की फायरिंग का समान हथियारों से जवाब दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहा है। शनिवार को ही माछिल सेक्टर में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। 
वहीं शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक भारतीय सैनिक की हत्या करने के बाद उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। इसके बाद सेना ने कहा था कि इस बर्बर घटना का करारा जवाब दिया जाएगा। 
हम आपको बता दें कि पीओके में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान बौखला गया है। वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।जिसका भारतीय सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
(फाइल फोटो)

Home / 71 Years 71 Stories / जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, गोलीबारी में 4 पाकिस्तानी पोस्ट तबाह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.