scriptजम्मू-कश्मीर: बालटाल से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी का करेंगे दर्शन | Jammu Kashmir: First batch of pilgrims leave for cave Amarnath Yatra | Patrika News

जम्मू-कश्मीर: बालटाल से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी का करेंगे दर्शन

Published: Jun 30, 2022 10:03:28 am

Jammu Kashmir: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। बालटाल से श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गया है। अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

jammu-kashmir-first-batch-of-pilgrims-leave-for-cave-amarnath-yatra.jpg

जम्मू-कश्मीर: बालटाल से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी का करेंगे दर्शन

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा आज से शुरु हो गई है। यह करीब ढाई महीने तक चलेगी जो 11 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। कोरोना के कारण पिछले दो साल अमरनाथ यात्रा पर प्रतिबंध लगा था। ऐसे में इस बार दो साल बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है। जम्मू-कश्मीर के बालटाल से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गया है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया है कि पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले शिवलिंग के दर्शन के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी हो चुकी है।
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा दो प्रमुख रास्तों से की जाती है। इसका पहला रास्ता पहलगाम से है और दूसरा रास्ता सोनमर्ग के बालटाल से है। पहलगाम की ओर से जाने पर श्रद्धालुओं को 28 किलोमीटर का सफर तय करना होता है। यह रास्ता श्रद्धालुओं के लिए आसान और सुविधाजनक है। वहीं बालटाल से पवित्र गुफा की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है।
 

श्रद्धालुओं में उत्साह
अधिकारियों ने बताया कि पहले जत्थे में 4,890 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया की पवित्र गुफा की ओर जाने वाले दोनों रास्तों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
 

ऑनलाइन कर सकते हैं दर्शन

अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन दर्शन, पूजा, हवन और प्रसाद की प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सभी जानकारी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट में मौजूद है। वहां पर श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते हैं।

43 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022 यानी आज से शुरू हो गई है जो 11 अगस्त 2022 को समाप्त हो जाएगी, इस दौरान यह यात्रा 43 दिन चक चलेगी। इसके साथ ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने वाली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो