scriptकश्मीर: कुलगाम में लेडी टीचर के बाद अब राजस्थान के बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या | Jammu Kashmir Terrorists killed Hindu Bank Manager in Kulgam | Patrika News

कश्मीर: कुलगाम में लेडी टीचर के बाद अब राजस्थान के बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या

locationनई दिल्लीPublished: Jun 02, 2022 12:51:06 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

जम्मू कश्मीर में हिंदूओं की टारगेट कीलिंग की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। अब कुलगाम में एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुलगाम में ही दो दिन पहले एक लेडी टीचर की गोली मारकर हत्या की गई थी।

bank_manager_bijay_kumar_killed_in_kashmir.jpg

जम्मू कश्मीर में हिंदूओं पर हमले की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। राहुल भट्ट और रजनी बाला के बाद अब कश्मीर के कुलगाम में एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने बैंक में घुसकर मैनेजर को गोली मारी। जख्मी हालत में मैनेजर को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बैंक मैनेजर की पहचान राजस्थान के हनुमान गढ़ निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल ने इलाके को सील कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर पुलिस छानबीन में जुटी है। बता दें कि दो दिन पहले कुलगाम में लेडी टीचर रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घाटी में हिंदूओं पर हो रहे हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। गैर कश्मीरी हिंदू सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

 
 
https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बताया जाता है कि मृतक बैंक मैनेजर विजय कुमार ने कुछ दिन पहले ही यहां नौकरी ज्वाइन की थी। वह कुलगाम के इलाकाई देहाती बैंक में मैनेजर के पद पर काम करते थे। आज सुबह जब को अपने बैंक में बैठे थे उसी समय हमलावरों ने उनको गोली मारी। जिसके बाद बैंक के स्टाफ और अन्य स्थानीय लोग बैंक मैनेजर को उठाकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः कश्मीरः हिंदू टीचर की हत्या के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

बताते चले कि बीते कुछ दिनों में कश्मीर में नौकरीपेशा और हिंदूओं पर हमले की घटनाएं बढ़ गई है। इससे पहले 31 मई को कुलगाम में महिला टीचर रजनी बाला की गोली मारकर हत्या की गई थी। 25 मई टीवी एक्ट्रेस अमरीन की तो 16 मई को रंजीत सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। वहीं 12 मई तहसील कर्मचारी राहुल भट्ट को उनके दफ्तर में घुसकर आतंकियों ने गोली मार दिया था।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के शोपियां में विस्फोट, 3 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

 

दो महीने पहले ही हुई थी बैंक मैनेजर विजय कुमार की शादी-

बैंक मैनेजर विजय कुमार की उम्र 20 वर्ष के आस-पास की बताई जा रही है। विजय की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। कुछ दिन पहले ही विजय कश्मीर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय का व्यवहार बहुत अच्छा था। वह बैंक में रोज स्थानीय लोगों की मदद करता था। लेकिन इस्लामिक आतंकियों को विजय कुमार का लोगों का मदद करना रास नहीं आया।

घाटी से तबादले की मांग को ले सड़कों पर सरकारी कर्मचारी-

घाटी में सरकारी कर्मचारियों पर हो रहे आतंकी हमले से लोगों में खौफ का माहौल है। घाटी में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी अपने तबादले की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने घाटी में हिंदूओं पर हो रहे आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो