scriptJanmashtami: कश्मीर से केरल तक जन्माष्टमी की धूम, ब्रिटेन के राजदूत ने भी की पूजा, तस्वीरों में देंखे लोगों का उत्साह | Janmashtami Celebration From Kashmir to Kerla See pictures from Mathura ISKON | Patrika News

Janmashtami: कश्मीर से केरल तक जन्माष्टमी की धूम, ब्रिटेन के राजदूत ने भी की पूजा, तस्वीरों में देंखे लोगों का उत्साह

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2022 03:09:42 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Janmashtami Celebration: जन्माष्टमी को लेकर आज पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह लोग इस्कॉन टेंपल सहित श्रीकृष्ण के मंदिरों में पहुंच रहे हैं। तस्वीरों व वीडियो में देखें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्साह।

krishna.jpg

Janmashtami Celebration From Kashmir to Kerla See pictures from Mathura & ISKON

Janmashtami Celebration: जन्माष्टमी आज पूरे देश में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। कश्मीर से लेकर केरल तक गोंविदा आला रे की धूम है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में गुरुवार शाम से ही भक्तों का आना शुरू हो गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

पूरे देश में ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारे गूंज रहे हैं। देशभर के हर कृष्ण मंदिर का भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने ही बन रहा है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, लखनऊ सहित देश के अन्य सभी बड़े शहरों में स्थित iskcon टेंपल में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। देश के बाहर विदेशों में बसे हिंदू भी बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1560501565144039424?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/RishiSunak/status/1560271438338457601?ref_src=twsrc%5Etfw


ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की रेस में चल रहे भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने भी जन्माष्टमी के मौके पर पत्नी के साथ मंदिर में पहुंचकर कन्हैया की पूजा-अर्चना की। सुनक के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी मौजूद रहीं। पत्नी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सुनक ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज मैं अपनी पत्नी अक्षता के साथ जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तिवेदांत मनोर गया। यह एक लोकप्रिय हिंदू त्योहार है जो भगवान कृष्ण के जन्मदिन वाले दिन मनाया जाता है।’

https://twitter.com/ANI/status/1560541475867201536?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1560542123463565312?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1560544246767030272?ref_src=twsrc%5Etfw


दिल्ली में ब्रिटेन के राजदूत भी पूजा के लिए इस्कॉन टेंपल पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले साल की तरह इस बार भी मथुरा में जन्माष्टमी मनाएंगे। 19 अगस्त को वह भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जन्माष्टमी की भी बधाई दी है।

https://twitter.com/ANI/status/1560532854047936512?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1560503968618655746?ref_src=twsrc%5Etfw


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी-प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने जन्माष्टमी पर लोगों को बधाई दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल भी हुए। तस्वीरों में देखें देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाई जा रही जन्माष्टमी की धूम।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1560489085910650880?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो