scriptBihar: जद(यू) नेता ने बताया कब होगा INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा, ममता के प्रस्ताव पर उठाया सवाल | JDU president lalan singh said seat division of India alliance will three weak | Patrika News
राष्ट्रीय

Bihar: जद(यू) नेता ने बताया कब होगा INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा, ममता के प्रस्ताव पर उठाया सवाल

I.N.D.I.A. : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने विदाई की संभावनाओं के बीच बड़ा दावा किया है।

Dec 24, 2023 / 09:52 am

Prashant Tiwari

 JDU president lalan singh said  seat division of India alliance will three weak

 

2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बनाए गए I.N.D.I.A. गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। इसको लेकर अक्सर बयान आता रहता है। लेकिन अब जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने विदाई की संभावनाओं के बीच बड़ा दावा किया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि I.N.D.I.A. गठबंधन में सीटों का बंटवारा कब होगा। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री पद को लेकर दिए गए प्रस्ताव पर उन्हें आड़े हाथों लिया।

तीन हफ्ते के भीतर हो जाएगा लोकसभा सीटों का बंटवारा

पत्रकारों से बात करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने दावा किया कि I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल दलों के बीच अधिकतम तीन हफ्ते के भीतर लोकसभा सीटों का बंटवारा हो जाएगा। गठबंधन में सीट या नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद नहीं है I.N.D.I.A. गठबंधन में सब ऑल इज वेल है।

 

ममता कैसे किसी का नाम तय कर देंगी

वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर ललन सिंह ने कहा कि बैठक में ऐसी कोई चर्चा हुई होती तो उसकी जानकारी मीडिया को दी जाती। वैसे भी ममता बनर्जी कैसे किसी का नाम तय कर देंगी। नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं है। देश को भाजपा से मुक्त कराना ही उनका लक्ष्य है।

बता दें कि दिल्ली में गठबंधन के नेताओं के बीच हुई बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने गठबंधन के नेतृत्व के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित किया था।

गिरिराज सिंह खाते है ढाई किलो मटन

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री गिरिराज सिंह के झटका मांस को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ढाई किलो मटन खाते थे। जाहिर है, वे बाजार से मीट खरीदते रहे होंगे। उन्हें बताना चाहिए कि वह झटका या हलाल मीट खाते थे। वैसे, गिरिराज सिंह कुछ भी बोलते रहते हैं। यही उनका काम है। उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

Hindi News/ National News / Bihar: जद(यू) नेता ने बताया कब होगा INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा, ममता के प्रस्ताव पर उठाया सवाल

ट्रेंडिंग वीडियो