नई दिल्लीPublished: Nov 19, 2022 10:57:29 am
Prabhanhu Ranjan
Jharkhand News: झारखंड से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां रेल इंजन बदलने के दौरान दो लोका पायलट की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी सामने आते ही रेल प्रशासन में खलबली मची है। जीआरपी और रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jharkhand Train Accident: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल इंजन बदलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो लोको पायलट की मौत हो गई। यह घटना चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसवां में शुक्रवार देर रात हुई। बताया गया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में पदास्थापित दो लोको पायलट राजखरसवां में इंजन बदल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही मुंबई हावड़ा मेल एक्सप्रेस ट्रेन ने दोनों चालकों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।