scriptJharkhand: Violent clashes between two communities during idol immersion, dozens injured | झारखंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, दर्जनों घायल | Patrika News

झारखंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, दर्जनों घायल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 27, 2022 04:38:21 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

पाथरडीह के लोको बाजार के ईदगाह मुहल्ले में काली पूजा की मूर्ति के विसर्जन को लेकर दो पक्षों हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई। लाठी-डंडे भी खूब चले। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Violent
Violent

झारखंड के धनबाद में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दोनों तरफ के दर्जनों लोग घायल हो गए। यह विवाद धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के लोको बाजार ईदगाह मोहल्ला में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के पास नारेबाजी और गाना बजाने को लेकर हुआ। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प बदल गया है और फिर पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। इस हादसे में कई लोग जख्मी हुए है। स्थानीय लोगों ने धनबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मां काली का विसर्जन जुलूस के दौरान बावजूद सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं की गई थी। इस वजह से हिंसक झड़प के दौरान उग्र भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी की।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.