जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, राम से ज्यादा बड़े थे रावण, राम तो हैं काल्पनिक
नई दिल्लीPublished: Mar 17, 2023 05:48:12 pm
जीतन राम मांझी बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। और साथ ही मांझी का विवादों संग चोली दामन का साथ है। नए विवाद कब गढ़ देते है, और राजनीति को गरम कर देते हैं, इसमें इनकी कोई सानी नहीं है। तो अब उन्हें कहाकि, रावण राम से अधिक श्रेष्ठ है।


जीतन राम मांझी का एक बड़ा बयान, राम से ज्यादा बड़े थे रावण, राम तो हैं काल्पनिक
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और महागठबंधन सरकार में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को एक बयान देकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। राजनीतिक गलियारों में माहौल गरम हो गया है। जीतन राम मांझी ने राम से ज्यादा रावण के चरित्र को महान बताया। जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि, राम से रावण ज्यादा बड़े थे। रामायण काल्पनिक है। राम और रावण दोनों ही काल्पनिक हैं। लेकिन इस काल्पनिक ग्रंथ में भी राम से रावण अधिक श्रेष्ठ हैं। इससे पूर्व जीतन राम मांझी लगातार हिंदू आस्था को आहत कर रहे हैं। रामचरित मानस और हनुमान पर लगातार विवादित बयान देते रहे हैं। इस बार रामचरितमानस को काल्पनिक बताकर हिंदू बहुसंख्यक समाज को आहत करने का एक और प्रयास किया गया है।