नई दिल्लीPublished: Jan 17, 2023 10:02:32 am
Shaitan Prajapat
joshimath sinking : उत्तराखंड के जोशीमठ में एक के बाद एक संकट बढ़ता जा रहा है। घरों, दो होटल के बाद अब जेपी कॉलोनी इसकी चपेट में आ गई है। कॉलोनी में भविष्य के खतरों को देखते हुए कई घरों को असुरक्षित चिन्हित करते हुए इन घरों को ध्वस्त किया जाएगा।
joshimath sinking : उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव का खतरा लगातार बना हुआ है। घरों और होटलों केे बाद अब जोशीमठ के सबसे निचले रिहायशी इलाके जेपी कॉलोनी पर खतरा मंडराए रहा है। प्रशासन की टीम द्वारा जोशीमठ के कई इलाकों का दौरा किया गया। जेपी कॉलोनी के निरीक्षण के बाद पाया गया है कि इसे काफी नुकसान पहुंचा है और इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती है। कॉलोनी में 30 से अधिक घर हैं जिनमें बड़ी दरारें आ गई हैं। ये बढ़ती ही जा रही हैं। खतरे को देखते हुए कॉलोनी के क्षतिग्रस्त भवनों को गिराने की तैयारी शुरू हो गई है।