script'Joshimath situation very dangerous...': Mamata jabs Centre for 2nd straight day | 'जोशीमठ की स्थिति बहुत खतरनाक...': ममता ने लगातार दूसरे दिन केंद्र पर निशाना साधा | Patrika News

'जोशीमठ की स्थिति बहुत खतरनाक...': ममता ने लगातार दूसरे दिन केंद्र पर निशाना साधा

Published: Jan 17, 2023 06:02:49 pm

ममता बनर्जी ने जोशीमठ भू धंसाव के मुद्दे और कॉलेजियम के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर आज निशाना साधा है। इससे पहले कल भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

joshimath-situation-very-dangerous-mamata-jabs-centre-for-2nd-straight-day.jpg
'Joshimath situation very dangerous...': Mamata jabs Centre for 2nd straight day
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज लगातार दूसरे दिन मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने समय पर आवश्यक कार्रवाई में देरी करने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि "जब संभावित भूस्खलन की चेतावनी थी तो आवश्यक कदम क्यों नहीं उठाए गए? जोशीमठ में स्थिति बहुत खतरनाक है। इस स्थिति के लिए उत्तराखंड शहर के लोग "जिम्मेदार नहीं हैं। अगर कोई आपदा आती है तो लोगों की देखभाल करना सरकार का कर्तव्य है। सरकार को युद्ध स्तर पर कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो।"
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.