script

जुनैद हत्याकांड: मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, महाराष्ट्र के धुले से किया गया गिरफ्तार

Published: Jul 08, 2017 09:02:00 pm

पुलिस ने मुख्य आरोपी की सूचना देने वाले को 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की थी। शनिवार को पुलिस महाराष्ट्र के धुले से उसे गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

Junaid Khan

Junaid Khan

हरियाणा में चलती ट्रेम में भीड़ द्वारा बेरहमी से मार दिए जुनैद के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जुनैद को चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार कर लिया है। तो उनसे पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की सूचना देने वाले को 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की थी।
जुनैद की हत्या के बाद से फरीदाबाद पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार तलाशी कर रही थी। जहां शनिवार को पुलिस ने उसे गिरप्तार कर लिया। ध्यान हो कि सीट विवाद के आरोपी ने जुनैद पर बीफ के शक में हमला कर दिया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। तो वहीं गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। 
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उसे कल कोर्ट में पेश करेगी। जबकि जुनैद हत्या मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और कई दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया था। जबकि पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। 
गौरतलब है कि बीते 22 जून को ईद की खरीदारी कर लौट रहे बल्लभगढ़ के खांडवली गांव निवासी जुनैद और उसके चार साथियों की कुछ उग्र लोगों की भीड़ ने बीफ के शक में हत्या कर दी थी। और इस हमले में उसके साथी बुरी तरह से घायल हो गए थे। 

ट्रेंडिंग वीडियो