scriptKarnataka Assembly Elections Result 2023, Shiggaon, Varuna, Kanakapura, Channapatna and other 10 VIP Seats | Karnataka Result : जगदीश शेट्टार की हार, बोम्मई, सिद्धारमैया, शिवकुमार जीते, जानें कर्नाटक की 10 VIP सीटों का हाल | Patrika News

Karnataka Result : जगदीश शेट्टार की हार, बोम्मई, सिद्धारमैया, शिवकुमार जीते, जानें कर्नाटक की 10 VIP सीटों का हाल

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2023 06:51:10 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Karnataka Assembly Elections Result 2023: 'दक्षिण का द्वार' कहलाने वाले कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। वोटिंग के बाद अब नतीजे आ गए हैं। यहां जानिए VIP सीटों का हाल।

कर्नाटक की 10 VIP सीटें का हाल, जानिए कौन आगे, कौन पीछे?
कर्नाटक की 10 VIP सीटें का हाल, जानिए कौन आगे, कौन पीछे?

Karnataka Assembly Elections Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज हुई। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलती नजर आ रही थी। इस समय तक की गिनती में कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा 64 सीटों पर आगे चल रही है। दोपहर बाद ही यह साफ हो गया था कि कर्नाटक का किंग कौन होगा? 224 सीट वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव karnataka assembly elections 2023 में 10 मई को 73.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पिछली चुनाव की तुलना में इस बार यहां वोटिंग का प्रतिशत एक फीसदी बढ़ा है। मतदान के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की बात कही गई है। Karnataka Exit Poll की माने तो राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी और ये सही निकली। इसी में बताया गया था भाजपा नंबर-2 तो जेडीएस तीसरे स्थान पर रहेगी। कर्नाटक के रिजल्ट से पहले आइए जानते हैं, राज्य की उन 10 वीआईपी सीटों के बारे में, जिसकी हार-जीत पर पूरे देश की नजर थी ।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.