scriptKarnataka bandh Protestors entered Bengaluru airport, 44 flights canceled | Cauvery Water Dispute: बैंगलुरू एयरपोर्ट केअंदर घुस आए प्रदर्शनकारी, 44 फ्लाइट्स कैंसिल, स्कूल-कॉलेज बंद | Patrika News

Cauvery Water Dispute: बैंगलुरू एयरपोर्ट केअंदर घुस आए प्रदर्शनकारी, 44 फ्लाइट्स कैंसिल, स्कूल-कॉलेज बंद

locationनई दिल्लीPublished: Sep 29, 2023 12:32:10 pm

Submitted by:

Shivam Shukla

Cauvery Water Dispute: कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक संगठनों का भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं राजधानी बैंगलुरु समेत पूरी राज्य में यातायात सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए 44 उड़ानों को रद्द कर दिया है।



Cauvery Water Dispute
, 44 फ्लाइट्स को किया गया कैंसिल

Cauvery Water Dispute: कावेरी जल विवाद को लेकर कन्नड़ समर्थक संगठनों ने शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। प्रदेश के अलग - अलग इलाकों में प्रदर्शनकारी सड़को पर उतर आए और अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसी बीच बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर कुछ प्रदर्शनकारी घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। कर्नाटक बंद की वजह से यातायात और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। बैंगलुरु से उड़ान भरने वाली 44 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.