नई दिल्लीPublished: Sep 29, 2023 09:55:30 am
Shivam Shukla
Karnataka Bandh: कर्नाटक में कावेरी जल विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ समर्थक संगठनों के 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Karnataka Bandh: तमिलनाडु से कावेरी नदी का पानी छोड़ जाने के विरोध में आज यानी 29 सितंबर को कन्नड़ समर्थक संगठनों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारी कर्नाटक के कई इलाकों में सड़कों पर उतर कर तमिलनाडु के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने अलग - अलग कन्नड़ समर्थक संगठनों के 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।