script36000 मंदिरों को तोड़कर उनपर बनाई गईं मस्जिदें, हम उन सभी मस्जिदों पर करेंगे क्लेम, कर्नाटक के BJP विधायक का बयान | Karnataka BJP MLA KS Eshwarappa statement on Mandir Masjid Dispute | Patrika News

36000 मंदिरों को तोड़कर उनपर बनाई गईं मस्जिदें, हम उन सभी मस्जिदों पर करेंगे क्लेम, कर्नाटक के BJP विधायक का बयान

locationनई दिल्लीPublished: May 27, 2022 03:23:12 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

इस समय पूरे देश में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर माहौल गर्म है। इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के विधायक केएस ईश्वरप्पा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने माहौल और गर्माने की आशंका है। ईश्वरप्पा ने कहा कि 36000 मंदिरों को तोड़कर उसपर मस्जिदें बनाई गई, हम उन सभी पर क्लेम करेंगे।

karanatka_bjp_mla_on_mandir_masjid_dispute.jpg

Karnataka BJP MLA KS Eshwarappa statement on Mandir Masjid Dispute

वाराणसी का ज्ञाणवापी मस्जिद, दिल्ली का कुतुब मीनार, आगरा का ताजमहल, अजमेर शरीफ मजार को लेकर इनदिनों देश में मंदिर-मस्जिद विवाद चरम पर है। इस बीच कर्नाटक के एक बीजेपी विधायक का नया बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि देश के 36000 मंदिरों को तोड़कर वहां पर मस्जिदों का निर्माण कराया गया। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक केएस ईश्वरप्पा का यह बयान सामने आते ही मंदिर-मस्जिद विवाद के और तेज होने की आशंका है।

कर्नाटक के भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि 36,000 मंदिरों को नष्ट कर उस पर मस्जिदों का निर्माण किया गया। उन्हें कहीं और मस्जिदें बनाने दें और नमाज अदा करने दें। लेकिन हम उन्हें अपने मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते। इन सभी 36000 मंदिरों को हिंदुओं द्वारा कानूनी रूप से पुनः प्राप्त किया जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1530081936403615744?ref_src=twsrc%5Etfw

मंदिर-मस्जिद के साथ-साथ कर्नाटक भाजपा के दिग्गज नेता केएस ईश्वरप्पा ने स्कूली पाठयक्रम में हेडगेवार के भाषणों को शामिल किए जाने के मसले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हेडगेवार नहीं तो क्या जिन्ना के भाषण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि हेडगेवार का भाषण जो स्कूली पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया गया था, जिसका उद्देश्य भूमि की संस्कृति और देशभक्ति का परिचय देना था।

यह भी पढ़ेंः ज्ञानवापी प्रकरण की अगली सुनवाई अब 30 मई को

उल्लेखनीय हो कि केएस ईश्वरप्पा पहले भी इस तरह के बयानों को देकर विवादों में घिरते रहे है। हाल ही में जब यूपी सरकार ने मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने का फैसला किया था तब भी केएस ईश्वरप्पा ने कुछ ऐसा कहा था कि वो विवादों में आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तब उन्होंने कहा था कि अब जल्द ही एंटी नेशनल हमें राष्ट्रगान गाते नजर आएंगे। इस बात को लेकर भी उनपर कई सवाल उठाए गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो