scriptKarnataka Election: Senior JDS MLA AT Ramaswamy joins BJP | कर्नाटकः चुनाव की घोषणा के साथ नेताओं के पाला बदलने का दौर शुरू, JDS विधायक भाजपा में शामिल | Patrika News

कर्नाटकः चुनाव की घोषणा के साथ नेताओं के पाला बदलने का दौर शुरू, JDS विधायक भाजपा में शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Apr 01, 2023 07:35:42 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ नेताओं के पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को जेडीएस विधायक ए टी रामास्वामी भाजपा में शामिल हुए। वहीं भाजपा के भी एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है।

jds_mla_join_bjp.jpg
Karnataka Election: Senior JDS MLA AT Ramaswamy joins BJP

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधान सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही नेताओं के पाला बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। शनिवार को जेडीएस के वरिष्ठ विधायक ए टी रामास्वामी ने भाजपा का दामन थाम लिया। नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और नलिन कोहली की मौजूदगी में ए टी रामास्वामी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दूसरी ओर कर्नाटक के बल्लारी जिले के कुदलिगी विधानसभा से भाजपा विधायक एनवाई गोपालकृष्ण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले भी भाजपा के दो एमएलसी ने इस्तीफा दिया था। दोनों ने कांग्रेस का दामन थामा है। चुनाव पूर्व नेताओं में मची इस उठापटक के पीछे टिकट काटे जाने की चर्चा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.