scriptKarnataka News: बेंगलुरु में 2 अक्टूबर को मीट बेचने पर लगाया बैन | Karnataka News: Bengaluru Civic Body Bans Animal Slaughter, Sale of Meat on Gandhi Jayanti | Patrika News

Karnataka News: बेंगलुरु में 2 अक्टूबर को मीट बेचने पर लगाया बैन

Published: Sep 30, 2022 05:37:47 pm

Submitted by:

Archana Keshri

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गांधी जयंती के दिन यानि दो अक्टूबर को मीट बेचने पर बैन लगाया गया है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने 2 अक्टूबर को मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

Bengaluru Civic Body Bans Animal Slaughter, Sale of Meat on Gandhi Jayanti

Bengaluru Civic Body Bans Animal Slaughter, Sale of Meat on Gandhi Jayanti

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को पूरे बेंगलुरु में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का एक परिपत्र जारी किया है। नगर निकाय ने अपने आदेश में कहा कि उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली मांस की दुकानें और बूचड़खाने रविवार को बंद रहेंगे। BBMP ने स्थानीय भाषा कन्नड़ में यह सर्कुलर जारी किया है।
यह पहली बार नहीं है जब नगर निकाय ने इस तरह का प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले अगस्त में, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने गणेश चतुर्थी, शहीद दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर भी मांस की बिक्री और जानवरों के वध पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं, इस साल की शुरुआत में, बेंगलुरु नागरिक निकाय ने बुद्ध पूर्णिमा, राम नवमी और कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान भी इसी तरह के उपाय किए गए थे।
मांस पर प्रतिबंध का आदेश ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) प्रतिबंध को लेकर सुर्खियों में है। केंद्र द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगियों पर बुधवार को प्रतिबंध लगाने के बाद से दक्षिणी राज्य में और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें

PFI बैन के बाद तेज हुआ एक्शन, NIA ने केरल के कोझीकोड में संगठन के राज्य मुख्यालय पर लगाया नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो