scriptKhalistani Leader Amritpal Blackmails Girls by Recording Videos big Disclosure from Audio Clip | संत नहीं बड़ा फ्रॉड है अमृतपाल, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लड़कियों को करता था ब्लैकमेल, कई को बनाया शिकार | Patrika News

संत नहीं बड़ा फ्रॉड है अमृतपाल, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लड़कियों को करता था ब्लैकमेल, कई को बनाया शिकार

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2023 09:20:10 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Amritpal Singh Blackmails Girls: 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब जो नई जानकारी सामने आई वो सभी को दंग करने वाली है। खुद को संत कहने वाला अमृतपाल सिंह लड़कियों को ब्लैकमेल कर उन्हें अपना शिकार बनाता था।

amritpal_.jpg
Khalistani Leader Amritpal Blackmails Girls by Recording Videos big Disclosure from Audio Clip

Amritpal Singh Blackmails Girls: छह दिनों से पंजाब पुलिस को नाकोदम किए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में अब एक नया खुलासा हुआ है। लंबी दाढ़ी-मूंछ, सिर पर पगड़ी, हाथ में कृपाल लिए खुद को सिख संत बताने वाला अमृतपाल सिंह वीडियो रिकॉर्ड कर लड़कियों को ब्लैकमेल किया करता था। ऐसा उनसे कई लड़कियों के साथ किया। जिसका खुलासा एक ऑडियो क्लिप से हुआ है। इस ऑडियो क्लिप के हवाले से इंडिया टुडे ग्रुप ने रिपोर्ट की है कि अमृतपाल सिंह का कई लड़कियों और महिलाओं के साथ संबंध था। वह लड़कियों और महिलाओं से न केवल चैट करता था। बल्कि उन्हें प्यार के जाल में फंसा कर धमकिया भी देता था। उन लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर अमृतपाल अपनी मांगे पूरी करता था। मालूम हो कि अमृतपाल सिंह खुद शादीशुदा है। बुधवार को पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की थी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.