scriptKhalistani slogans in Delhi Case registered against suspects | India: नई दिल्ली में खालिस्तानी नारे, CCTV कैमरों में कैद हुए संदिग्ध | Patrika News

India: नई दिल्ली में खालिस्तानी नारे, CCTV कैमरों में कैद हुए संदिग्ध

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2023 12:32:14 pm

Submitted by:

Shivam Shukla

Khalistani slogans in Delhi: उत्तरी दिल्ली को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से जोड़ने वाले कश्मीरी गेट फ्लाईओवर के नीचे खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Khalistani slogans in Delhi
Khalistani slogans in Delhi

Khalistani slogans in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में फ्लाईओवर की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुए है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों के मुताबकि बीती रात को खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे। जिसे पुलिस ने जांच के बाद स्प्रे पेंट से नारों मिटा दिया है। आरोपियों ने उत्तरी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली और कुछ अन्य इलाकों को जोड़ने वाला कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' और 'खालिस्तान जिंदाबाद SFJ' जैसे नारे लिखे थे। पुलिस इस मामले में पूरी गहनता से जांच कर रही है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.