scriptKhalistani Supporters Threaten to Remove Indian Flag and put Khalistani flag at Pragati Maidan | 'प्रगति मैदान पर कब्जा, तिरंगा उतार फहराएंगे खालिस्तानी झंडा', मोदी-शाह के बारे में गंदे बोल, FIR दर्ज | Patrika News

'प्रगति मैदान पर कब्जा, तिरंगा उतार फहराएंगे खालिस्तानी झंडा', मोदी-शाह के बारे में गंदे बोल, FIR दर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Mar 25, 2023 10:24:00 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Khalistani Supporters Threat Audio: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान पर कब्जा कर वहां से तिरंगा उतारकर खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दिल्ली के एक शख्स को फोन पर मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज तक पुलिस छानबीन कर रही है।

khalistan_flag.jpg
Khalistani Supporters Threaten to Remove Indian Flag and put Khalistani flag at Pragati Maidan

Khalistani Supporters Threat Audio: बीते कुछ दिनों से खालिस्तानी मुवमेंट काफी तेजी से बढ़ा है। पंजाब के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी खालिस्तानी गतिविधियां देखी गई है। बात विदेशों की करें तो कनाडा, ब्रिटेन, अमरीका में भी खालिस्तानी हरकतों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। पिछले एक हफ्ते से वारिस पंजाब दे प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस अभियान छेड़ रखी है। लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। इस बीच राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के एक शख्स को खालिस्तानियों की ओर से धमकी भरा ऑडियो मिला है। जिसमें खालिस्तानी यह धमकी देते सुनाई पड़ रहा है कि दिल्ली के प्रगति मैदान पर कब्जा कर तिरंगा उतार खालिस्तानी झंडा फहराएंगे। ऑडियो में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया गया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.