scriptवेलनेस इंडस्ट्री की ‘खुशबू’ | khusboo jain : Fragrance of wellness industry | Patrika News
राष्ट्रीय

वेलनेस इंडस्ट्री की ‘खुशबू’

खुशबू जैन को नेशनल वेलनेस अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें लोगों में वेलनेस के प्रति जागरुकता लाने के लिए दिया गया है।

Jul 15, 2017 / 05:25 pm

Mazkoor

 jain

wellness industry

खुशबू जैन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के स्टार्टअप पोर्टल चलाती हैं। यह एक ऐसा पेज है, जहां आप अपने दर्द के बारे में बताते हैं और उसके लिए कौन सी थेरेपी करानी है, उसकी जानकारी मिल जाती है। इस तरह का यह अपने आप में अनूठा पोर्टल है। इसी वजह से उन्हें हाल ही में केंद्र सरकार की संस्था ‘भारत निर्माण’ की ओर से नेशनल वेलनेस अचीवर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लोगों में वेलनेस के प्रति जागरुकता लाने के लिए दिया गया है।
खुशबू का कहना है कि भारत वेलनेस टूरिस्ट हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। अमरीका, यूके आदि देशों के पर्यटक यहां स्पा पैकेज पर महीने-दो महीने के लिए आते हैं, लेकिन भारत खुद ही अपने इस हुनर से बेखबर हैं। देश के लोगों के पास न तो समय है, न ही जागरुकता। इसके पीछे वेलनेस की इस पद्धति को महंगा या सिर्फ उच्च वर्ग के लिए मान लेने की धारणा है, जबकि ऐसा नहीं है।
वह लंबे अरसे से अपने लेखन, स्पीच और वर्कशॉप के जरिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। वह स्पा जैसे विषय पर ‘स्पा ऑफ इंडिया’ जैसी किताब लिख चुकी हैं। वह भारत की पहली महिला हैं, जिसने इस विषय पर किताब लिखा है।
उनकी पुस्तक उन लोगों के लिए तंदुरुस्ती का खजाना है, जो जीवन भर स्वस्थ रहना चाहते हैं। वह कहती हैं मेरा मकसद भारत को सेहत के वैश्विक पटल पर मजबूती से खड़ा करना है। भारत में वेलनेस इंडस्ट्री मजबूती
से खड़ी हो चुकी है। अभी तकरीबन 4500 वेलनेस सेंटर हैं औरकरीब पांच लाख लोगों को नौकरियां मिली हुई हैं। फिर भी लोग इस बेहतरीन इलाज से बेखबर हैं।

Home / National News / वेलनेस इंडस्ट्री की ‘खुशबू’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो