scriptहज़ारों किसानों के साथ आज होगी किसान महापंचायत, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल | Kisan Mahapanchayat to take place today with Rakesh Tikait | Patrika News

हज़ारों किसानों के साथ आज होगी किसान महापंचायत, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 30, 2021 10:05:42 am

Submitted by:

Tanay Mishra

आज किसान महापंचायत का आयोजन होगा। इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे और हज़ारों किसानों के जुटने की संभावना है।

kisan_mahapanchayat.jpg

Kisan Mahapanchayat to take place today with Rakesh Tikait

नई दिल्ली। किसान महापंचायत का आयोजन आज शनिवार 30 अक्टूबर को किया जाएगा। इस महापंचायत का आयोजन अमरोहा के ज़ोया रोड स्थित जोई के मैदान में किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पहले इस महापंचायत का आयोजन 18 अक्टूबर को होना था, पर बारिश की वजह से इस महापंचायत को स्थगित कर दिया गया था।
राकेश टिकैत होंगे मुख्य अतिथि

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इस किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। टिकैत इस किसान महापंचायत को संबोधित भी करेंगे। टिकैत के गुट के नेताओं ने इस किसान महापंचायत के एक दिन पहले जोई के मैदान का जायज़ा लिया।
screenshot_2021-10-22_rakesh_tikait_-_google_search.png
यह भी पढ़े – टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटने पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, “किसान अपनी फसल बेचने संसद जाएंगे”

हज़ारों की संख्या में जुटेंगे किसान

इस किसान महापंचायत में हज़ारों की संख्या में किसान जुटेंगे। इसके लिए तहसील और ब्लॉक लेवल के पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की।
यह भी पढ़े – राकेश टिकैट ने अपने एक बयान में बीजेपी को बताया जालसाज़ और बहुरूपिया, कहा – “इन्हें सिर्फ वोट चाहिए”

जिला प्रशासन हुआ सतर्क

किसान महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला एसपी पूनम ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए एक हज़ार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसपी भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो