scriptबीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं | Lal Krishna Advani turns 94 today, PM Modi and other leaders wished | Patrika News

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं

locationनई दिल्लीPublished: Nov 08, 2021 12:03:35 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

LK Advani Birthday: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज 94वां जन्मदिन है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

screenshot_2021-11-08_lk_advani.png

LK Advani turns 94 today

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। सालों तक बीजेपी के स्तंभ रहे और पार्टी के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी आज 94 साल के हो गए है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें उनके आवास पर पहुंच कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने ट्वीट करके भी लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने की लालकृष्ण आडवाणी के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही पीएम मोदी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की भी प्रार्थना की।

https://twitter.com/narendramodi/status/1457542525191798784?ref_src=twsrc%5Etfw
अमित शाह ने की लालकृष्ण आडवाणी के सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही अमित शाह ने उनके सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना भी की।

https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw
लालकृष्ण आडवाणी की विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीट करके लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि लालकृष्ण आडवाणी की विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं।
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1457533342870433792?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा भी कई बड़े नेताओं ने ट्वीट करके लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

https://twitter.com/JPNadda/status/1457535964746633216?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1457528493839773696?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/naqvimukhtar/status/1457528606557540356?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/ShriLalKrishnaAdvani?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/rsprasad/status/1457574631682953216?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो