script‘दुखी’ लालू यादव ने इस बार नहीं खेली ‘कपड़ाफाड़’ होली, बस ट्वीट कर दी शुभकामनाएं | Lalu Yadav not celebrate holy this year | Patrika News

‘दुखी’ लालू यादव ने इस बार नहीं खेली ‘कपड़ाफाड़’ होली, बस ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Published: Mar 14, 2017 07:13:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को मिली करारी हार से दुखी राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने होली नहीं मनाई।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को मिली करारी हार से दुखी राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने होली नहीं मनाई। हर साल ‘कपड़ाफाड़’ होली खेलने के लिए सुर्खियों में रहने वाले यादव के आवास पर होली का उत्साह नहीं दिखा। 
लालू यादव के घर के आसपास हर साल की तरह इस बार उनके शुभचिंतकों आैर राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं दिखी। हालांकि कुछ नेताओं को परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई। होली में ढोलक और नाल की थाप पर अपने समर्थकों और प्रशंसकों के साथ ‘फाग’ गाने वाले यादव ने इस बार केवल माइक्रो ब्लाॅगिंग साइट ट्विटर पर बिहारवासियों को रंगोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। 
यादव ने अपने ट्वीट में कहा, ‘आप सभी को सामाजिक एकता, समानता, प्रेम, उल्लास, उमंग एवं भाईचारे का प्रतीक होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।’ 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश की एकता और संस्कृति के रंग को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। प्रेम एवं मानवता की सोच को फैलाना होगा…हैप्पी होली जय हिंद। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो