scriptLargest Vaccination Drive: भारत में 88% वयस्क आबादी को लग चुकी हैं COVID टीके की दोनों डोज | #LargestVaccinationDrive: 88 percent adult population fully vaccinated | Patrika News

Largest Vaccination Drive: भारत में 88% वयस्क आबादी को लग चुकी हैं COVID टीके की दोनों डोज

locationजयपुरPublished: May 28, 2022 03:18:25 pm

Submitted by:

Swatantra Jain

दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान भारत में बेहद सफलता से चल रहा है। भारत में अब तक 193 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं और भारत की कुल 88% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दो – दो डोज लग चुकी हैं। भारत के स्वास्थ्य मंत्री ने देश की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

,

प्रतीकात्मक तस्वीर, एएनआई

भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को जानकारी दी है कि देश में 88 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी का COVID-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है यानी उनको वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा, देश की 88 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को अब #COVID19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया चुका है। बधाई भारत! टीकाकरण के बाद भी COVID अनुकूल आचरण का पालन करते रहें।
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AmritMahotsav?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
भारत में 28 मई को आए 2685 कोरोना के Case

बता दें, स्वास्थ्य मंत्रालय की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 193.13 (1,93,13,41,918) करोड़ से अधिक हो गया है। किसी लोकतांत्रिक देश में इतना बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव सफलता पूर्वक चलाने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में 4,47,637 कोविड टेस्ट किए गए, 2685 नए मामले सामने आए, जिससे देश में अब कुल सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 16,308 हो गई है। इसके बाद भारत में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.60 प्रतिशत रह गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी दर 0.54 प्रतिशत है।
16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ था भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान

बता दें भारत में , राष्ट्रव्यापी COVID -19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी, 2021 को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था और COVID-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के ही एक हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में COVID टीके उपलब्ध करा रही है।
https://twitter.com/hashtag/IndiaFightsCorona?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
3 करोड़ 36 लाख बच्चों को कोरोना की पहली डोज

बता दें , भारत में 12 से 14 साल के बच्चों का भी टीकाकरण कराया जा रहा है। भारत में अब तक इस उम्र वर्ग में कुल 3 करोड़ 36 लाख बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो