scriptlashkar e taiba terror module busted in punjab 2 terrorist arrested ammunition recovered | पंजाब में पकड़े गए लश्कर के 2 आतंकी, बड़ी मात्रा में बम-बारूद बरामद | Patrika News

पंजाब में पकड़े गए लश्कर के 2 आतंकी, बड़ी मात्रा में बम-बारूद बरामद

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2023 12:57:46 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Lashkar E Taiba Terrorist Arrested: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने शनिवार को केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के माड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए जम्मू कश्मीर के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया।

punjab_police.jpg

Lashkar E Taiba Terrorist Arrested: पंजाब पुलिस ने आज जम्मू कश्मीर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जिनका ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा से था। आज स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने दोनों आतंकवादियों के पास से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद किए है। त्योहारी सीजन में दोनों आतंकवादी पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट नियंत्रित करता था। आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है। पंजाब के पुलिस निदेशक गौरव यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "एक बड़ी सफलता में, एसएसओसी अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में एक एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू कश्मीर के निवासी हैं।"

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.