आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -
नई दिल्लीUpdated: June 08, 2023 07:43:46 pm
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों के हित में लिए गए 5 फैसले
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख एस मांडविया के साथ नई दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पांच अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें बताया गया कि देश भर में लगभग एक लाख प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां मौजूद हैं। मैपिंग के आधार पर उर्वरक खुदरा विक्रेता के रूप में कार्य नहीं कर रहीं प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की पहचान की जाएगी और उसके आधार पर उन्हें धीरे-धीरे खुदरा विक्रेता के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसमें एक फैसला यह भी लिया गया की जो PACS अभी प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों के रूप में कार्य नहीं कर रही हैं उन्हें PMKSK के दायरे में लाया जाएगा। इस फैसले से छोटे से लेकर बड़े किसानों को काफी मदद मिलेगी। उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए पैक्स को ड्रोन उपयोग करने वाले के रूप में भी बहाल किया जा सकेगा। साथ ही, ड्रोन का उपयोग संपत्ति सर्वेक्षण के लिए भी किया जा सकता है।
केंद्र सरकार के मुताबिक इन महत्वपूर्ण निर्णयों से प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के कार्य क्षेत्रों में विस्तार होगा, इसका दाएरा बढेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर में भी इजाफा देखने को मिलेगा और किसानों को उर्वरक, कीटनाशक, बीज तथा कृषि मशीनरी आदि बेहद ही कम दूरी पर ही उपलब्ध हो सकेगी। यह फैसला अगर ठीक से लागू हो जाता है तो बहुत ही कम समय में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।
गुरुवार को आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किए जाने के ऐलान के बाद 2000 रुपए के नोटों की वापसी पर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि दो हज़ार रुपये के पचास फ़ीसदी नोट वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा है, "दो हज़ार रुपये वाले 3.62 लाख नोट सर्कुलेशन में थे जिसमें से 1.80 करोड़ नोट 31 मार्च, 2023 तक वापस आ गए हैं। दो हज़ार रुपये के लगभग 85% फ़ीसद डिपोज़िट और एक्सचेंज के लिए वापस आ रहे हैं।" मालूम हो कि पिछले महीने आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया था।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने गुरुवार को आम लोगों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 6.50 प्रतिशत ही रहेगी। रेपो रेट में बदलाव नहीं किए जाने का मतलब है कि लोगों पर ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा।
rbi गर्वनर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार अच्छी हालत है। क्रेडिट ग्रोथ में तेजी आई है। भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती कायम है। ऐसे में रेपो रेट में लगातार दूसरी बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले में अप्रैल में भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
महंगाई दर पर बड़ा ऐलान करते हुए गर्वनर ने कहा कि वित्तिय वर्ष 24 महंगाई दर लक्ष्य से ऊपर रह सकती है। विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।
MPC (Monetary Policy Committee) decided to keep the policy repo rate unchanged at 6.5%: RBI Governor Shaktikanta Das pic.twitter.com/Se8GDvCvPy
— ANI (@ANI) June 8, 2023
दिल्ली सरकार के विशेष सचिव वाई.वी.वी.जे राजशेखर की शिकायत पर IP एस्टेट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि IAS अधिकारी (AGMUT 2007) उदित प्रकाश राय ने मैन्युअल प्रविष्टियां दर्ज करके और स्वयं रिपोर्टिंग/समीक्षा करने वाले अधिकारियों के हस्ताक्षर करके PARS (प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट नियम) में जालसाजी की और SPARROW पोर्टल के माध्यम से जानबूझकर PARS लिखने से परहेज किया।"
आज World Ocean Day है। इस मौके पर देश-दुनिया में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। भारत में इस विशेष मौके पर चेन्नई में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने की समुद्र तट की सफाई की। सफाई के दौरान उन्होंने कहा कि तटीय इलाकों को साफ रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व महासागर दिवस के अवसर पर, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेतृत्व में विभिन्न संगठन यहां न केवल समुद्र तटों को साफ करने के लिए एकत्र हुए हैं, बल्कि यह संदेश भी दे रहे हैं कि कैसे हमारे महासागर और तटीय क्षेत्रों को स्वच्छ और टिकाऊ बनाए रखा जाए।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: As today is World Ocean Day, Union Earth Science Minister Kiren Rijiju participates in beach cleaning programme at Besant Nagar Beach pic.twitter.com/8IEUFwjVPm
— ANI (@ANI) June 8, 2023
रूस के वीरान इलाके मगदान में फंसे एयर इंडिया के विमान का रेस्क्यू ऑपेरशन पूरा हो गया है। विमान पर सवार 216 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स को दूसरी फ्लाइट से सैन फ्रांसिस्को लाया जा रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI195 मास्को से करीब 10 किलोमीटर दूर तकनीकी खराबी के कारण लैंड किया गया था। इस विमान पर करीब 50 अमरीकी यात्री भी सवार है। इमरजेंसी लैडिंग के बाद यात्रियों के परिजनों में दहशत थी। लेकिन अब रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर सभी यात्रियों को गंतव्य तक लाया जा रहा है।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा के बाद शहर में धारा 144 लागू है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने के विरोध में हिंसा हुई थी। पुलिस की भारी तैनाती है। यहां हालात अब धीरे-धीरे से सामान्य हो रहा है।
#WATCH महाराष्ट्र: कोल्हापुर में हुई हिंसा के बाद शहर में धारा 144 लागू है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2023
सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने के विरोध में हिंसा हुई थी। pic.twitter.com/mfk13LCEpo
सबसे लोकप्रिय