आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -
नई दिल्लीUpdated: June 09, 2023 10:31:04 pm
महाराष्ट्र : शिवसेना और BJP में दरार के संकेत, CM के बेटे श्रीकांत शिंदे ने की इस्तीफे की पेशकश
महाराष्ट्र की राजनीति से एक बार फिर उथल-पुथल के संकेत सामने आए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और बीजेपी में कड़वाहट की चर्चा है। सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है. वो कई मसलों को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। गुरुवार (08 जून) को डोंबिवली में बीजेपी पदाधिकारियों की एक बैठक हुई थी जिसमें शिवसेना का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया था। बताया जाता है कि सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे इससे व्यथित हैं।
गुजरात में चक्रवात बिपरजोय से पहले वलसाड के अरब सागर तट पर स्थित तिथल बीच पर ऊंची लहरें उठ रही हैं।चक्रवात बिपरजोय की चेतावनी के बाद वलसाड प्रशासन द्वारा सावधानी लेते हुए तिथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कराया गया। वलसाड के तहसीलदार टी. सी. पटेल ने कहा कि हमने मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा था और वे सब वापस आ गए हैं। दरिया कांठां गांव में लोगों को जरूरत पड़ने पर स्थानांतरण किया जाएगा और उनके लिए शैल्टर बनाए गए हैं। हमने पर्यटकों के लिए तिथल बीच को 14 जून तक बंद किया है।
#WATCH गुजरात: चक्रवात बिपरजोय से पहले वलसाड के अरब सागर तट पर स्थित तिथल बीच पर ऊंची लहरें उठ रही हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2023
चक्रवात बिपरजोय की चेतावनी के बाद वलसाड प्रशासन द्वारा सावधानी लेते हुए तिथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कराया गया। pic.twitter.com/IYLryLIlOe
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का नामांकन शुरू होने के साथ हिंसक घटनाएं बढ़ गई है। हालिया घटनाक्रम में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे राज्य का सियासी पारा हाई हो गया है।
मणिपुर में बीते एक माह से भी अधिक समय से हिंसा जारी है। यहां कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी झड़प में अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों गांव खाली हो गए, सैकड़ों वाहनों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। अब इस हिंसा मामलों की जांच के लिए CBI ने SIT का गठन किया है। एसआईटी में शामिल अधिकारी मामले की जांच कर रिपोर्ट करेंगे।
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में एक बड़ी मीटिंग हो रही है। इस मीटिंग में भाजपा महासचिव शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह मीटिंग आगामी चुनाव की तैयारियों को जांचने-परखने के लिए हो रही है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/InHZhoxQ38
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2023
दो जून को बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 275 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद यात्रियों के शव जिस स्कूल में रखे गये थे, उसकी एसबेस्टस छत को आज जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार गिरा दिया गया है। कल बालेश्वर के जिलाधीश और स्कूल प्रबंधन कमिटी (एस. एम. सी) के बीच हुई एक बैठक में कमिटी ने पूरी बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाने की मांग की थी और कलेक्टर को इस संदर्भ में एक ज्ञापन भी दिया था। हालांकि अभी य तय नहीं है कि स्कूल की बिल्डिंग को गिराया जाएगा या नहीं।
#WATCH | Odisha | Parts of Bahanaga school building in Balasore are being razed. This comes after the parents expressed their reluctance in sending their children to school after it was turned into a temporary mortuary for the deceased of #BalasoreTrainAccident
— ANI (@ANI) June 9, 2023
A teacher says,… pic.twitter.com/dm4zt5mHwZ
अमरनाथ यात्रा 2023 के नए फूड मेनू में इस बार तीर्थयात्रियों के लिए फास्ट फूड जैसे छोले-भटूरे, पूरियां, पिज्जा, बर्गर, डोसा, चाउमीन के साथ-साथ अन्य तले हुए भोजन पर रोक लगा दी गई है। इस बार यात्रियों को लंगर में हर्बल चाय, कॉफी, कम वसा वाले दूध, फलों के रस, नींबू स्क्वैश और वेजिटेबल सूप जैसे ड्रिंक्स दिए जाएंगे। इसके अलावा हल्के भोजन में भुने हुए चने, पोहा, उत्तपम, इडली के साथ-साथ सामान्य दाल-रोटी और चॉकलेट शामिल है।
दिल्ली। AIADMK के पूर्व सांसद वी. मैत्रेयन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
मैत्रेयन बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए।
मौसम विज्ञान कार्यालय डायरेक्टर, अहमदाबाद के मौसम विज्ञान कार्यालय डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने कहा कि अगले 5 दिनों में गुजरात के कई जगहों में बारिश हो सकती है। कल से दक्षिणि गुजरात के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटा रहेगी। 11 जून के बाद से हवा की गति में वृद्धि होगी। तटों के लिए चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात पोरबंदर से अभी 830 किमी दूर है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को जालंधर ने कहा है कि ये जो प्रयास सीमा पार से नशा या आतंक फैलाने के होते हैं, इस पर कड़ी कारवाई सभी राज्यों में बॉर्डर क्षेत्रों में करनी चाहिए। इसमें केंद्र भी सहयोग करती है। भारत की सुरक्षा से जुड़े हुए किसी भी विषय पर हम उचित कार्रवाई कर रहे हैं।
देहरादून। उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले बढ़ने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लव जिहाद के जो मामले सामने आ रहे हैं उनपर सख्ती से जांच होगी। इसे लेकर हम आज DGP पुलिस के साथ एक बैठक करने वाले हैं। उत्तराखंड सरकार इसे लेकर और सख्ती से काम करेगी।
असम में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजपुर के 39 किलोमीटर आगे पश्चिम के पास था। इसकी गहराई 10 किमी थी। इससे किसी प्रकार की कोई हानि की खबर नहीं है।
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया।इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि ये हमारे कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं, ये हमारे 'संस्कार केंद्र' हैं। हमारी पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है। सारी पार्टियां विचार से शून्य की तरफ जा रही हैं जबकि हमारी पार्टी विचारों पर खड़ी है। आज देश में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो एक विचारधारा के लिए सतत चलती रही।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा "औरंगज़ेब के औलाद"। मैं नहीं जानता था कि आप (देवेंद्र फडणवीस) इतने विशेषज्ञ हैं। तो फिर बताओ गोडसे और आप्टे की औलाद कौन है?
देश की राजधानी दिल्ली की वैशाली कॉलोनी में स्थित नवजात बच्चों के अस्पताल में शुक्रवार को आग लग गई है। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहां से सभी 20 बच्चों को रेस्क्यू कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
Delhi | Fire broke out at a hospital for newborns in Vaishali Colony, New Delhi. Nine fire tenders were rushed to the spot. All 20 newborns were safely rescued by Delhi Fire Service and shifted to nearby hospitals.
— ANI (@ANI) June 9, 2023
मुंबई के झवेरी मार्केट इलाके में देर रात करीबन 01:30 बजे एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की जानकारी मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई।
23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी बैठक पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पटना में विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे। देश को बर्बाद करने वाली इन ताकतों (भाजपा) के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्ष के बीच एकजुट होने का सही समय है।
#WATCH | "Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge will attend the opposition meeting in Patna... It is high time to have a unity between opposition to fight against these forces (BJP) who are ruining the country," says Congress General Secretary KC Venugopal on the upcoming… pic.twitter.com/QD9DZKMPCW
— ANI (@ANI) June 9, 2023
सबसे लोकप्रिय
मल्टीमीडिया