scriptचेन्नई पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट से काफिला गुजरते समय अचानक बंद हो गई स्ट्रीट लाइट | Latest News Live Updates Breakings India News Today 10 June 2023 New Delhi Politics Crime PM Modi Amit Shah Rahul Gandhi himachal pradesh | Patrika News
live--icon/ Updated

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट से काफिला गुजरते समय अचानक बंद हो गई स्ट्रीट लाइट

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -

नई दिल्लीUpdated: June 10, 2023 10:58:06 pm

प्रमुख अपडेट
photo_2023-06-10_08-33-08.jpg

Jun 10, 2023 | 10:55 PM (IST)

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर अचानक बंद हुई स्ट्रीट लाइट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम तमिलनाडु पहुंचे। चेन्नई एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में भाजपा के कई नेता मौजूद थे। लेकिन जिस समय चेन्नई एयरपोर्ट से अमित शाह का काफिला गुजर रहा था उसी समय अचानक स्ट्रीट लाइट बंद हो गई। इससे थोड़ी देर के लिए अनहोनी की आशंका होने लगी। इससे पहले शनिवार को अमित शाह ने गुजरात के पाटन और महाराष्ट्र के नांदेड़ में मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के मौके पर जनसंवाद किया।

Jun 10, 2023 | 10:48 PM (IST)

मुंबई में ब्लास्ट, एक की मौत, 5 जख्मी

शनिवार देर शाम मुंबई में एक हेल्थकेयर कंपनी के प्लांट में ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में एक वर्कर की मौत हो गई। जबकि पांच और लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के अंबरपेट इलाके में ब्लू जेट हेल्थकेयर नामक कंपनी का प्लांट है। जहां शनिवार शाम अचानक ब्लास्ट होने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Jun 10, 2023 | 08:17 PM (IST)

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारतः राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की अर्थव्यवस्था 10 वें पायदान पर थी, आज देश-दुनिया में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत खड़ा है। उन्होंने कहा कि हम 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रहे हैं।

बिहार के सासाराम में आयोजित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दीक्षांत समारोह है, शिक्षांत समारोह नहीं है। शिक्षा से हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है, वहीं दीक्षा से हमें संस्कार की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि आज हमारा भारत बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की टॉप फाइव अर्थव्यथाओं में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा है कि 2027 तक भारत दुनिया की टॉप थ्री अर्थव्यवस्था में गिना जायेगा।

Jun 10, 2023 | 06:50 PM (IST)

दिल्ली के कमला मार्केट में लगी भीषण आग

दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में शनिवार दोपहर एक गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने विवरण साझा करते हुए कहा कि कमला मार्केट इलाके में शाहतारा गली, जी.बी. रोड स्थित एक गोदाम में आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3:54 बजे मिली। गर्ग ने कहा, "कुल 10 फायर टेंडर साइट पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया है। कूलिंग प्रक्रिया चल रही है।"

Jun 10, 2023 | 06:52 PM (IST)

मणिपुर में शांति और स्थिरता बहुत महत्वपूर्णः असम सीएम

मणिपुर में जारी हिंसा मामले में शनिवार को असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं में मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों पर चर्चा हुई। मीटिंग के बाद असम सीएम ने कहा कि हमारे लिए मणिपुर में शांति और स्थिरता बहुत महत्वपूर्ण है। आज चर्चा के दौरान मैंने जो भी जाना उसे आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को रिपोर्ट करूंगा। मैं आज कुकी नेताओं से नहीं मिल सका।

Jun 10, 2023 | 04:55 PM (IST)

इस बार 62 दिनों की होगी अमरनाथ यात्राः जितेंद्र सिंह

अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा को सही तरीके से संपन्न कराने की कोशिश केंद्र सरकार के साथ-साथ जम्मू कश्मीर प्रशासन भी जुटा है। सभी तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है। इस बीच शनिवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार अमरनाथ यात्रा 62 दिन की हो रही है। इससे संदेश साफ है कि सरकार इतनी लंभी यात्रा कराने में आत्मविश्वास है। पिछले 25-30 वर्षों में यात्रा कभी 10, कभी 15 दिन में स्थगित हो जाती थी। अगर जम्मू-कश्मीर में 1.75 करोड़ पर्यटक आ रहे हैं तो इस बार और अधिक यात्री अमरनाथ यात्रा में आएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार यात्रा अपने आप में रिकॉर्ड होगी।

Jun 10, 2023 | 02:54 PM (IST)

पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान भिड़े TMC-कांग्रेस कार्यकर्ता

West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में चुनावों से पहले जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पंचायत चुनावों के नामांकन के पहले दिन ही टीएमसी और कांग्रेस-सीपीआईएम के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामांकन करने से रोका गया। इसके बाद यह हंगामा शुरू हुआ। मारपीट की यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के डोमजुर में हुई है।

Jun 10, 2023 | 02:35 PM (IST)

प्रवासी भारतीयों को जल्द मिलेगा मतदान का अधिकार, CEC राजीव कुमार बोले- विकास में सबकी भूमिका अहम

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) अब प्रवासी भारतीयों को मतदान का अधिकार देने की योजना बना रहा है। इलेक्शन कमीशन के अध्यक्ष राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में प्रवासी भारतीयों को वोट करने का अधिकार देने की मांग लंबे समय से की जा रही है, जिसके बाद अब चुनाव आयोग इसे पूरा करने की दिशा में प्रतिबद्ध होकर काम कर रहा है। राजीव कुमार का कहना है कि भारत एक विकासशील देश है, इसके विकास में उनकी भूमिका भी अहम है। राजीव कुमार ने आगे कहा- इस योजना को लागू करने में IFS और दुनिया भर में मौजूद दूतावासों की भी भूमिका सबसे अहम होगी।

Jun 10, 2023 | 02:03 PM (IST)

हरदीप सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- विदेश जाते हैं तभी याद आते हैं अल्पसंख्यक

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने शनिवार को कहा है कि राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो इनको अल्पसंख्यक याद आ जाते हैं, जब आप 14 साल के थे तब हमारे 3,000 सिख भाइयों की हत्या हुई थी...आप कोई भी बयान दे देते हो और जब उसके बाद आपका झूठ पकड़ा जाता है तो माफी मांगते हो। ये सब क्या है? आज का समय विश्वसनीयता का है।

Jun 10, 2023 | 12:18 PM (IST)

ओडिशा: कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग

ओडिशा: बालासोर जिले के रूपसा रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Jun 10, 2023 | 11:46 AM (IST)

सरकार के साथ हुई बातचीत को आज महापंचायत में रखेंगे : बजरंग पूनिया

सोनीपत। आज होने वाली महापंचायत पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार के साथ जो बातचीत हम करके आए हैं उसे हम अपने बीच में ही रखेंगे। जो हमारे समर्थन में खड़ी हैं, चाहे वह कोई संगठन हो या खाप पंचायत हो उनके सामने हम यह बातचीत रखेंगे।

Jun 10, 2023 | 10:49 AM (IST)

टीएमसी ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की निंदा, कहा- दोषी को मिलेगी सख्त सजा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा कि खारग्राम में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हुई है हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस आरोपी को पकड़ कर उसे सख्त सज़ा देने का काम करेगी।

Jun 10, 2023 | 10:08 AM (IST)

गुजरातः ATS का बड़ा एक्शन, पोरबंदर में ISIS से जुड़ने जा रहे 5 गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। एटीएस ने एक महिला सहित 5 लोगो को पोरबंदर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए चारों लोग ISIS से जुड़ने जा रहे थे।

Jun 10, 2023 | 08:52 AM (IST)

देहरादूनः IMA में पासिंग आउट परेड शुरू, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे हुए शामिल

उत्तराखंड: देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी ने ड्रिल स्क्वायर में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे पासिंग आउट परेड में शामिल हुए।

Jun 10, 2023 | 08:34 AM (IST)

हिमाचल में सेना का ट्रक पलटने से युवक की मौत, लोगों ने किया हाईवे जाम

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सेना का ट्रक पलट गया। इस हादसे में सड़क किनारे चल रहा युवक की ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद में गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। मान-मनौवल के घंटों बाद लोगों ने जाम खोला।

अगली खबर
right--arrow
चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बंगाल CM ममता बनर्जी को लगी चोट, हॉस्पिटल में भर्ती
चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बंगाल CM ममता बनर्जी को लगी चोट, हॉस्पिटल में भर्ती

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.