scriptLok Sabha Election 2024: असम में भाजपा का सीट बंटवारा, 11 सीटों पर भाजपा और तीन पर लड़ेगे NDA सहयोगी | lok sabha election 2024 BJP will contest 11 seats in Assam NDA allies AGP on 2 UPPL on 1 seat says Himanta Biswa Sarma | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024: असम में भाजपा का सीट बंटवारा, 11 सीटों पर भाजपा और तीन पर लड़ेगे NDA सहयोगी

Lok Sabha Election 2024: असम में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 11 सीटों पर तीन सीटों पर NDA के सहयोगी AGP और UPPL चुनाव लड़ेंगे।

Feb 29, 2024 / 09:26 pm

Anand Mani Tripathi

 lok sabha election 2024 BJP will contest 11 seats in Assam NDA allies AGP on 2 UPPL on 1 seat says Himanta Biswa Sarma

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में चल रही भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक के बीच पूर्वोत्तर के असम से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी का अपने सहयोगी दलों से समझौता हो गया है। इस समझौते के मुताबिक भाजपा 11 सीटों, असम गण परिषद दो सीटों और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। असम गण परिषद को बारपेटा और धुबरी सीट दी गई है तो यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल को कोकराझार से अपना प्रत्याशी उतारेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दल सभी 14 निर्वाचन क्षेत्रों में एक-दूसरे का समर्थन करेंगे। सीट बंटवारे को लेकर भाजपा प्रदेश प्रमुख भाबेश कलिता और मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हमारे राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष के साथ बैठक की। इसी बैठक के दौरान सीट-बंटवारे पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री हिमंत ने बताया कि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने कोकराझार सीट मांगी। इस पर सहमति बन गई। असम गण परिषद ज्यादा सीट चाह रही थी लेकिन हमने दो सीट का अनुरोध नेतृत्व से किया। उन्होंने हमारी बात मान ली। अब हम 14 सीट में से 11 सीट जीतने को लेकर अशान्वित हैं। गौरतलब है कि असम से भाजपा के नौ सांसद हैं। कांग्रेस के पास तीन और एआईयूटडीएफ के पास एक सीट है। एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के एक भी उम्मीदवार नहीं जीते हैं।

https://twitter.com/hashtag/PressConferenceHighlights?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ National News / Lok Sabha Election 2024: असम में भाजपा का सीट बंटवारा, 11 सीटों पर भाजपा और तीन पर लड़ेगे NDA सहयोगी

ट्रेंडिंग वीडियो