scriptलोकसभा चुनाव 2024 से पहले कर्नाटक में पहली राजनीतिक हत्या, आंख में मिर्च डालकर उतारा मौत के घाट | Lok Sabha elections 2024 First Political Murder in Karnataka BJP Man Killed By Putting Chili In His Eyes | Patrika News
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कर्नाटक में पहली राजनीतिक हत्या, आंख में मिर्च डालकर उतारा मौत के घाट

Lok Sabha Elections 2024 BJP Political Murder in Karnataka : लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कर्नाटक में कुलबुर्गी सांसद के बहुत करीबी पहचान गिरीश चक्र की हत्या कर दी गई है। यह हत्या सुपारी देकर कराए जाने की आशंका है।

Mar 01, 2024 / 02:09 pm

Anand Mani Tripathi

lok_sabha_elections_2024_political_murder_in_karnataka_bjp_man_killed_by_putting_chili_in_his_eyes.png

 

Lok Sabha Elections 2024 First Political Murder in Karnataka : लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कर्नाटक में सांसद के बहुत करीबी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। कार्यकर्ता की पहचान गिरीश चक्र में रूप में की गई है। यह कलबुर्गी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. उमेश जाधव का करीबी था। गिरीश चक्र को हाल ही में सांसद उमेश जाधव ने बीएसएनएल सलाहकार समिति के निदेशक के रूप में नियुक्त किया था। कर्नाटक की गंगापुर पुलिस ने इस हत्या में किसी गिरोह के शामिल होने का संदेह जताया है। गंगापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 


चक्र के परिवारजन को संदेह है कि उसकी हत्या सुपारी देकर कराई गई है। उसे पहले पार्टी के नाम पर कुछ दोस्तों ने बुलाया था। इसके बाद गिरीश के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। कर्नाटक के अफजलपुर तालुक के पास सगनुरा गांव में हुई हत्या से पहले गिरीश के आंख में मिर्च डाली गई। इसके बाद फिर उसे मार डाला गया।

 

 


गिरीश चक्र के भाई भाई सदाशिव चक्र ने कहा कि वह राजनीति में बहुत ही तेजी से उभर रहा था। सांसद डॉ.उमेश जाधव के साथ बहुत करीबी भी थी। इससे समुदाय के कुछ लोगों तकलीफ थे। ऐसे में आशंका है कि सुपारी देकर उसकी हत्या कराई गई है।

https://twitter.com/BYVijayendra/status/1763458278321991683?ref_src=twsrc%5Etfw

 

 

तमिलनाडु में चेन्नयी के उपनगर वंडालूर में एक चौंकाने वाली घटना में गुरुवार देर रात सत्तारूढ़ द्रमुक के एक पदाधिकारी की अज्ञात गिरोह ने पेट्रोल बम से हमला करने के बाद कथित तौर पर व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हत्या कर दी। द्रमुक पदाधिकारी वी.एस.अरामुधन अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार पर पेट्रोल बम फेंके गये और बाद में घातक हथियारों से उनकी हत्या कर दी गयी। मृतक अरामुधन कट्टनकुलथुर पंचायत संघ के उपाध्यक्ष और द्रमुक की कट्टनकुलथुर यूनियन (उत्तर) इकाई के केंद्रीय सचिव थे साथ ही वह रियल स्टेट कारोबार से जुड़े थे। पुलिस ने हत्या के पीछे व्यावसायिक प्रतिद्वद्विता होने का अंदेशा जताया है।

Hindi News/ National News / लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कर्नाटक में पहली राजनीतिक हत्या, आंख में मिर्च डालकर उतारा मौत के घाट

ट्रेंडिंग वीडियो