scriptLok Sabha Elections 2024: ‘कांग्रेसी शहजादे के पास नवाबों के खिलाफ बोलने की ताकत नहीं’: कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी | Lok Sabha Elections 2024 PM Modi in Karnataka | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: ‘कांग्रेसी शहजादे के पास नवाबों के खिलाफ बोलने की ताकत नहीं’: कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी

PM Modi in Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का अपनान किया है। उन्होंने कहा कि भारत में अत्याचार बादशाहों ने किए, सुल्तानों ने किए, निजामों ने किए, लेकिन आप राजाओं को अपमानित करते हो। कांग्रेस को वो नवाब याद नहीं आए जिन्होंने भारत के विभाजन में भूमिका निभाई।

नई दिल्लीApr 28, 2024 / 01:54 pm

Akash Sharma

PM Modi in Karnatalka Lok sabha elections 2024
PM Modi in Karnataka: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की राजपूत समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा हुआ है। इसी बीच कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का अपनान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से हमारी आजादी की लड़ाई को भी तुष्टिकरण के नजरिए से लिखवाया गया है। कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का अपनान किया है। भारतीय राजाओं को अपमानित किया। भारत में अत्याचार बादशाहों ने किए, सुल्तानों ने किए, निजामों ने किए, लेकिन आप राजाओं को अपमानित करते हो। कांग्रेस को वो नवाब याद नहीं आए जिन्होंने भारत के विभाजन में भूमिका निभाई। कांग्रेस के शहजादे को नवाबों के खिलाफ एक शब्द बोलने की उनमें ताकत नहीं है। 

‘भारत की सफलता पर कांग्रेस को शर्म आती है’- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलगावी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है, लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती। भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है। उन्होंने EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की।’

‘कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने सैकड़ों मंदिर तोड़े’

पीएम मोदी ने बोला कि कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, अपवित्र किया। कांग्रेस औरंगजेब की गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है। ये भूल गए, जिन्होंने हमारे तीर्थों को तहस-नहस किया, गौ हत्याएं की, लूटपाट मचाया। कांग्रेस की यही मानसिकता उनके मैनिफेस्टो में भी दिखती है। कांग्रेस सरकार जहां आती है वहां विकास रुक जाता है।

कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर भी बोले पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण को ही प्राथमिकता देती है। कांग्रेस के लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। उनको सिर्फ अपनी वोटबैंक की चिंता है। जब बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ, तब भी कांग्रेस ने गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस सिर्फ एक सीट वायनाड जीतने के लिए ऐसे PFI आतंकी संगठन का बचाव करने में लगी है। कांग्रेस ने वोट के लिए PFI जो आतंकवाद को पनाह देने वाला देश विरोधी संगठन है। इस पर मोदी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। 

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: ‘कांग्रेसी शहजादे के पास नवाबों के खिलाफ बोलने की ताकत नहीं’: कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो