scriptLok Sabha Election 2024: PM मोदी, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, डिंपल यादव …जानें किस VIP सीट पर कब होगा मतदान? | Lok Sabha Elections 2024 Pm Modi In Varanasi Congress Rahul Gandhi In Wayanad Amethi Smriti Irani SP Dimple Yadav Mainpuri When Voting On VIP Hot Seat | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, डिंपल यादव …जानें किस VIP सीट पर कब होगा मतदान?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में तपिश के बीच नेताओं की हॉटसीट (Hot Seat) भी गर्म हो गई है। देश की निगाह कई दिग्गजों की सीटों (VIP Seat) पर है। आइए आपको बताते हैं कि कहां और कब हो रहा है दिग्गजों का दंगल?

नई दिल्लीMar 18, 2024 / 07:19 am

Anand Mani Tripathi

Lok Sabha Election 2024 High Profile Seats Election Date: भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूरे देश में सात चरणों में चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। देश में चुनाव की पूरी प्रकिया 49 दिनों तक चलेगी। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। मतगणना 4 जून को होगी। इसके साथा भारत के तकदीर की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस चुनावी दंगल में देश के कई हिस्सों में दिग्गज अपनी सीटों पर दावं खेल रहे हैं।

आइए आपको बताते हैं 20 ऐसी दिग्गजों की सीटें जिस पर देश की राजनीति का सफर और दारोमदार टिका हुआ है। यह लोकसभा सीटें न केवल देश की राजनीति का भविष्य तय करेंगे बल्कि दशा और दिशा भी तय होगी। यह देश की Hot Seat हैं। सात चरण के चुनाव में यह पूरी तरीके से लाइम लाइट में रहेंगे और इनके नतीजे भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

यही वजह है कि यह ‘नाक का सवाल’ भी हैं। अब देखना यह है कि कौन अपनी सीट बरकरार रख पता है और कौन हाथ धो देता है…मई और जून के महीने में तापमान की गर्मी साथ फिजा में चुनावी गर्मी भी देखने को मिलेगी। इस तपिश की बीच सबसे ज्यादा नजर Hot Seat पर रहेगी।

 

 

वाराणसी: देश में सबसे प्रमुख चर्चा का केंद्र यह सीट रहेगी। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे। यह सीट पीएम मोदी लगातार दो बार जीत चुके हैं। यहां मतदान 1 जून यानी सातवें चरण में होगा। कांग्रेस सपा गठबंधन ने इस सीट से अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया है।

अमेठी: यह देश की दूसरी सबसे चर्चित लोकसभा सीट है। राहुल गांधी यहां से 2019 में भारतीय जनता पार्टी की नेता और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी से हार गए थे। यह सीट कांग्रेस के वर्चस्व वाली सीट थी। यहां पांचवे चरण में चुनाव है। 20 मई को वोट पडेंगे। स्मृति रानी फिर से मैदान में है।

रायबरेली: यह सीट कभी वाराणसी की तरह ही देश की सबसे वीआईपी और हॉट सीट मानी जाती थी। यहां से इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, सोनिया गांधी सांसद बने। 2019 में कांग्रेस की इसी इकलौती सीट से सोनिया गांधी सांसद थी। सोनिया गांधी राज्यसभा चली गई हैं। ऐसे में यहां कौन लड़ेगा अभी तक कांग्रेस तय नहीं कर पाई है।

वायनाड: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 में इस सीट से चुनाव लड़े थे और उन्होंने जीत हासिल की थी। इस बार भी इसी सीट से वह मैदान में है। यहां चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा। अब देखना यह है कि वायनाड की सीट पर राहुल गांधी को चुनौती कौन देता है।

 

 

 

 

तारीख उम्मीदवारलोकसभा सीट
1 जून 2024पीएम नरेंद्र मोदीवाराणसी
20 मई 2024स्‍मृति इरानीअमेठी
19 अप्रैल 2024राहुल गांधीवायनाड
07 मई 2024शिवपाल यादवबदायूं
07 मई 2024 डिंपल यादवमैनपुरी
20 मई 2024राजनाथ सिंहलखनऊ
19 अप्रैल 2024 शशि थरूर vs राजीव चंद्रशेखरतिरुवनंतपुरम
19 अप्रैल 2024 केसी वेणुगोपालअलप्‍पुझा
19 अप्रैल 2024नकुल नाथ छिंदवाड़ा
07 मई 2024शिवराज सिंह चौहानविदिशा
07 मई 2024ज्‍योतिरादित्‍य सिंधियागुना
26 अप्रैल 2024भूपेश बघेलराजनांदगांव
26 अप्रैल 2024अमित शाहगांधी नगर
25 मई 2024मनोहर लाल खट्टरकरनाल
19 अप्रैल 2024तरुण गोगोई जोरहाट, असम
07 मई 2024शरद पवार का गढ़बारामती
20 मई 2024पीयूष गोयलमुंबई उत्‍तर
19 अप्रैल 2024नितिन गडकरीनागपुर
26 अप्रैल 2024वैभव गहलोतजालोर, राजस्‍थान
20 मई 2024कांग्रेस पार्टी प्रतिष्ठा दांव पर रायबरेली

Home / National News / Lok Sabha Election 2024: PM मोदी, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, डिंपल यादव …जानें किस VIP सीट पर कब होगा मतदान?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो