script

LPG Price Hike Today: घरेलू गैस की कीमत 3.50 रुपए बढ़े, कमर्शियल सिलेंडर पर 8 रुपए का इजाफा

locationनई दिल्लीPublished: May 19, 2022 09:06:23 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

LPG Price Hike Today: महंगाई की मार झेल रहे लोगों को कहीं से ही राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अब आज गैंस सिलेंडर की कीमतों में फिर से इजाफा किया गया है। आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी बढाई गई है।
 

gas_cylinder_hike_.jpg

LPG Price Hike Today: आम लोगों पर महंगाई का एक और डोज लगा है। महंगाई की मार को पहले से झेल रहे लोगों को अब गैस सिलेंडर खरीदने के लिए और अधिक पैसा चुकाना होगा। गुरुवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार घरेलू सिलेंडर 3 रुपए महंगा हुआ है। जबकि कमर्शियल सिलेंडर 8 रुपए 50 पैसे महंगा हुआ है। गैस सिलेंडरों में आज हुई वृद्धि के बाद अब राजस्थान में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1006 रुपए 50 पैसे जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2373 रुपए हो गई है।

बताते चले कि इससे पहले सात मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई थी। उस दिन 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। जिसके बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत 1000 के पार हो गई थी। आज की बढ़ोतरी के बाद अब गैस सिलेंडर की कीमत 1006 रुपए तक पहुंच गई है। बात कमर्शियल गैस सिलेंडर की करें तो इसकी कीमत में एक मई को एक साथ 102.50 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। फिर 7 मई को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की वृद्धि की गई।

गैस सिलेंडर की कीमतों में आज हुए इजाफे के बाद अब दिल्ली में घेरलू सिलेंडर की कीमत 1003, कोलकाता में 1029 तो चेन्नई में 1018 रुपए हो गई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2354, कोलकाता में 2454, मुंबई में 2306 और चेन्नई में 2507 रुपए हो गई है। उल्लेखनीय हो कि देश के अलग-अलग हिस्सों में गैस सिलेंडर की कीमतों में अंतर होता है।

यह भी पढ़ेंः
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की फिर बढ़ोतरी, अब इतनी होगी नई कीमत

इस समय देश में महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाद्य तेल, दाल सहित अन्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए अभी तक कहीं से भी राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं। सिलेंडर की कीमत में आज हुई बढ़ोतरी के बाद चाय-नाश्ता की कीमत भी बढ़ेगी। साथ ही शादी-विवाह, पार्टी के दौरान भी आम लोगों को जेबें ढीली करनी पड़ेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो