script

एमपी में उल्टी बह रही गंगा! खुद CM बैठ गए हैं बेमियादी ‘भूख हड़ताल’ पर, दशहरा मैदान से चलाएंगे सरकार

Published: Jun 10, 2017 10:17:00 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में शांति बहाली तक कर रहे उपवास, प्रदेश कांग्रेस ने कहा मुख्यमंत्री नौटंकी कर रहे हैं।

किसान आंदोलन के शांत न होने से परेशान सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान अब उपवास का रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को राजधानी में बयान दिया था कि जब तक किसानों का आंदोलन खत्म नहीं हो जाता प्रदेश में शांति बहाली नहीं हो जाती वे उपवास करेंगे। दिए बयान के अनुसार सीएम ने शनिवार से उपवास शुरू कर दिया है।
दशहरा मैदान चलेगी सरकार

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मेरे उपवास के दौरान प्रदेश का कोई कामकाज नहीं रुकेगा। सरकार के सारे काम दशहरा मैदान से ही निपटाए जाएंगे, जहां पर उपवास पर बैठा जाएगा। मेरे उपवास के दौरान किसानों से चर्चा के सभी रास्ते खुले रहेंगे।
https://twitter.com/ChouhanShivraj
https://twitter.com/ChouhanShivraj
मैं पत्थर दिल इंसान नहीं

शिवराज सिंह ने अपने बयान में कहा कि मैं पत्थर दिन इंसान नहीं हूं। मेरे दिल धड़क रहा दिल किसानों के हित के लिए धड़क रहा है। किसान मेरे भाई हैं उनका आक्रोश मेरे दिल को चुभ रहा है। जब तक प्रदेश शांत नहीं हो जाता मेरा उपवास जारी रहेगा।
https://twitter.com/ChouhanShivraj
https://twitter.com/ChouhanShivraj
ये बोले मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान बोले मैं 11 साल से किसानों की सेवा कर रहा हूं। जब जब आपदा आई मैं वल्लभ भवन में नहीं बैठा किसानों के बीच गया। मूंग, तुवर, उड़द, प्याज खरीदी की जा रही है। आंदोलन प्रदेश के एक हिस्से में ही है। आराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। कुछ लोगों ने बच्चों के हाथ में पत्थर देने का काम किया है। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा।आंदोलन कर रहे लोगों से अपील करता हूं आईए चर्चा करते हैं।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/873151155911630849
कांग्रेस बोली सब नौटंकी है

शिवराज सिंह चौहान के उपवास करने की बात को कांग्रेस ने नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा मुख्यमंत्री किसानों की समस्याएं दूर करने के बजाए उपवास की नौटंकी कर रहे हैं। अगर आपको कुछ करना ही है तो किसानों के बीच जाकर उनके दुख दर्द को दूर करो।

ट्रेंडिंग वीडियो