scriptमहाराष्ट्र के CM  ने दिग्विजय को भेजा कानूनी नोटिस | Maharashtra CM sent a legal notice to Digvijay Singh | Patrika News

महाराष्ट्र के CM  ने दिग्विजय को भेजा कानूनी नोटिस

Published: Mar 21, 2016 12:54:00 am

Submitted by:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। दिग्विजय ने एसआरए मामले में फडनवीस पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया था।

devendra fadnavis

devendra fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। दिग्विजय ने एसआरए मामले में फडनवीस पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया था। 

वकील गणेश सोवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री फडनवीस की ओर से उन्होंने दिग्विजय सिंह को सीएम के खिलाफ मानहानि को लेकर नोटिस भेजा है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मुंबई के एसआरए ने आधिकारिक तौर पर सभी एसआरए डेवलपर्स को कहा है कि वे एक्सिस बैंक की वरली शाखा में अपना बैंक खाता खोलें। 

क्योंकि फडनवीस की पत्नी एक्सिस बैंक की उपाध्यक्ष हैं। फडनवीस ने हाल ही इस मामले पर स्पष्टिकरण भी दिया था, जिसके बावजूद दिग्विजय ने ट्वीट किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो