scriptमहंगाई पर उद्धव का पलटवार, कहा- महाराष्ट्र के साथ केंद्र करती है सौतेला व्यवहार | Maharashtra CM Uddhav Thackeray on PM Modi Petrol Diesel statement | Patrika News

महंगाई पर उद्धव का पलटवार, कहा- महाराष्ट्र के साथ केंद्र करती है सौतेला व्यवहार

Published: Apr 27, 2022 05:05:36 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

Uddhav Thackeray Target PM Modi: पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर विपक्ष पर पीएम मोदी ने बम फोड़ा। अब पीएम मोदी को उद्धव ठाकरे ने जवाब दिया है और महाराष्ट्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

Maharashtra CM Uddhav Thackeray on PM Modi Petrol Diesel statement

Maharashtra CM Uddhav Thackeray on PM Modi Petrol Diesel statement

तेल की बढ़ती कीमतों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को आज जवाब दिया है। कोरोना को लेकर चल रही मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने आज न केवल पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों का उल्लेख किया बल्कि इसके लिए खुद मुख्यमंत्रियों को दोषी ठहराया। पीएम मोदी के इस वार के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा कि आज मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत केंद्र के लिए 24.38 और राज्य के लिए 22.37 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमत 31.58 पैसे केंद्रीय कर और 32.55 पैसे राज्य कर है। ऐसे में ये कहना गलत है कि राज्य की वजह से पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है, मुख्यमंत्री का कहना है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, ‘महाराष्ट्र को केन्द्रीय कर का 5.5 फीसदी मिलता है। महाराष्ट्र की हिस्सेदारी प्रत्यक्ष कर में 38.3 फीसदी है। महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक 15 फीसदी GST इकट्ठा करता है। प्रत्यक्ष कर और GST दोनों को मिलाकर महाराष्ट्र देश का टॉप राज्य है फिर भी राज्य पर अभी भी करीब 26 हजार 2500 करोड़ रुपये का GST बकाया है।

उद्धव ने कहा कि जैसे महाराष्ट्र देश के विकास में सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य है उसके साथ वैसा व्यवहार नहीं किया जा रहा जोकि गलत है। इसे स्पष्ट करने की आवश्यकता है ताकि नागरिकों को तथ्यों का पता चल सके।
यह भी पढ़े – पीएम मोदी ने ऐसे फोड़ा विपक्षी मुख्यमंत्रियों पर महंगाई बम, राज्यों से कहा- तेल की कीमतों पर VAT घटाएं

उद्धव ने अपने बयान में आगे कहा, आज राज्य सकरार बार-बार केंद्र से आपदा के समय NDRF का सत्र बढ़ाकर आपदा पीड़ितों की मदद करने को कह चुकी है, लेकिन केंद्र की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। राज्य ने विभिन्न आपदाओं मानक से अधिक प्रदान किया और राहत प्रदान किया लेकिन इसके बावजूद टोकट जैसे चक्रवातों में महाराष्ट्र से ज्यादा गुजरात को मदद दी गई।

उद्धव ने केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दे पर भी घेरा और महाराष्ट्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो