scriptCovid-19 Update: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 24,948 नए मामले, 103 मरीजों की मौत हुई। | Maharashtra Records 24948 new corona cases and 103 patient died | Patrika News

Covid-19 Update: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 24,948 नए मामले, 103 मरीजों की मौत हुई।

locationनई दिल्लीPublished: Jan 28, 2022 10:17:30 pm

Submitted by:

Arsh Verma

Covid-19 Update: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना से होने वाली मौतों में वृद्धि देखी गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में 103 मरीजों की मौत हुई। कोरोना से मरने वाले मरीजों के ये आंकड़े पिछले साल (2021) 6 अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक हैं।जानिए क्या है देश में कोरोना का हाल-

Corona Update Delhi Report 360 Fresh covid cases today and 4 died

Corona Update: दिल्ली में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 360 नए केस, 4 मरीजों की गई जान

COVID-19 Update: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना से होने वाली मौतों में वृद्धि देखी गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में 103 मरीजों की मौत हुई। ये आंकड़े पिछले साल 6 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा राज्य में संक्रमण दर 10.32 प्रतिशत दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय औसत (15.88 प्रतिशत) से कम है। 24,948 नए संक्रमणों के साथ, आज का दैनिक उछाल कल (25,425) की तुलना में मामूली कम था।

पिछले 24 घंटों में, राज्य में 110 ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ महाराष्ट्र में कुल ओमिक्रॉन रोगियों की संख्या 3,040 पहुंच गई है। राज्य में 2.66 लाख से अधिक सक्रिय कोविड रोगी हैं जिनमें वर्तमान में पुणे में सबसे अधिक (85,629) सक्रिय मामले दर्ज हैं।


राज्य द्वारा निकाले गए दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है, “वर्तमान में 14,61,370 लोग होम क्वारंटाइन में हैं और 3,200 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में हैं।” मुंबई में भी 1,312 ताजा संक्रमण (कल 1,384 की तुलना में) के साथ मामूली कमी देखी गई। हालांकि, मुंबई में संक्रमण दर 3.25 प्रतिशत से बढ़कर 4.73 प्रतिशत हो गई। 83 प्रतिशत से ज्यादा मरीज बिना लक्षण वाले हैं।

यह भी पढ़ें

देश में 15 से 18 साल की उम्र वाली 60 फीसदी आबादी को लग चुकी है कोरोना की पहली खुराक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री


देश में कोरोना के आकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को देश में कोरोना के 251209 नए केस सामने आए। 627 और लोगों की जान चली गई।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को जानकारी दी कि देश के टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 वर्ष की आयु के 60% से अधिक लोगों को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने इस उपलब्धि की सराहना की। इस साल 3 जनवरी से इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने के एक महीने के भीतर पहली घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें

ओमिक्रॉन वायरस के इलाज में कौन सी दवा है सही, जानिए WHO की गाइडलाइन

ट्रेंडिंग वीडियो