scriptman arrested for attempt to open flight door in middle of the sky in tripura | हजारों फीट ऊपर थी फ्लाइट, तभी एक शख्स दरवाजा खोलने लगा, फिर... | Patrika News

हजारों फीट ऊपर थी फ्लाइट, तभी एक शख्स दरवाजा खोलने लगा, फिर...

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2023 09:06:59 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Indigo Flight: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां हजारों फीट ऊपर इंडिगो फ्लाइट में एक व्यक्ति प्लेन का दरवाजा खोलने लगा।

if_ga.jpg

Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट में सवार सैकड़ों यात्री एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बाल-बाल बच गये। यह हैरान कर देने वाला मामला त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से सामने आया है।बता दें कि यह घटना गुवाहाटी से अगरतला जाते समय हुई। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक जब इंडिगो की एक फ्लाइट 180 यात्रियों को लेकर गुवाहाटी से अगरतला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। तभी प्लेन के इमरजेंसी दरवाजे के पास बैठा एक युवक अचानक हजारों फीट ऊपर आसमान में इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.