नई दिल्लीPublished: Nov 09, 2023 08:30:34 pm
Anand Mani Tripathi
Manipur Violence : मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान गोलियों के घाव के साथ एक महिला सहित दो शव मिले हैं।
manipur violence /strong> : मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान गोलियों के घाव के साथ एक महिला सहित दो शव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक मंगलवार से कांगचुप से लापता थे। एक अधेड़ उम्र की महिला का शव इंफाल पश्चिम जिले के ताइरेनपोकपी इलाके से बरामद किया गया। इसके साथ ही एक व्यक्ति का शव इंफाल पूर्वी जिले के ताखोक मापल माखा इलाके में मिला। व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल है। इन हत्याओं को लेकर आदिवासियों की शीर्ष संस्था इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने कड़ी निंदा की है। मणिपुर में 3 मई, 2023 से हिंसा जारी है। अब तक 187 लोगों की मौत हो चुकी हैं और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।