नई दिल्लीPublished: Feb 28, 2023 08:20:58 am
Shaitan Prajapat
दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। पहले सत्येंद्र जैन सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। चलिए आपको बताते हैं इस मामले में अब तक कौन-कौन गिरफ्तार हो चुका है।
दिल्ली में आबकारी नीति में घोटाले के मामले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे सिसोदिया से सीबीआई ने लंबी पूछताछ की थी। दिल्ली सरकार के लिए यह बड़ा झटका है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने सरकार को चलाने की बड़ी चुनौती है। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार के लिए भी मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही हैं। यह पहली बार नहीं है जबकि आप पार्टी के मंत्री को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन सहित कई विधायक अरेस्ट हो चुके है। 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP के कई नेताओं को अलग-अलग मामलों में जेल हुई है। आइए जानते हैं अब तक कौन-कौन गिरफ्तार हो चुका है।