script

2007 में बाल-बाल बचे थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, क्रैश होने वाला था विमान

Published: Jul 27, 2016 10:42:00 am

2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बाल-बाल बचे थे। उनका विमान क्रैश होने वाला था।

2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बाल-बाल बचे थे। उनका विमान क्रैश होने वाला था। द फ्लाइट्स डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) से यह जानकारी सामने आई है।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 नवंबर 2007 को मनमोहन सिंह रूस के आधिकारिक दौरे पर गए थे। उस दिन विमान के पायलट ने विमान के लैंडिंग गियर को जरूरत के अनुसार नीचे नहीं किया था, इससे बड़ा हादसा हो सकता था। मॉस्को एटीसी की ओर से ध्यान दिलाए जाने के बाद ही विमान के पहियों को नीचे किया गया था। 
फ्लाइट के डेटा रिकॉर्डर के मुताबिक, वीवीआईपी विमान इलेक्ट्रॉनिक ग्लाइड स्लोप के नीचे उड़ रहा था। बता दें, इलेक्ट्रॉनिक ग्लाइड स्लोप विमान का रास्ता होता है। इसी रास्ते को देखकर विमान रनवे पर उतरता है। एक सीनियर कमांडर ने बताया कि एफडीआर डेटा के मुताबिक विमान काफी कम उंचाई पर आ गया था ये काफी हैरानी वाली बात है। 
इसके साथ ही, मॉस्को एटीसी ने बताया कि विमान के लैंडिंग गियर नीचे नहीं है। अगर लैंडिंग गियर किए बिना ही विमान की लैंडिंग करा दी जाती तो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता। इस मामले पर एयर इंडिया की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

ट्रेंडिंग वीडियो